W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

हरिद्वार में गूंजे धरतीपुत्र और नेताजी अमर रहें

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की अस्थियां हरिद्वार के नमामि गंगे घाट (चंडी घाट) से गंगा में विसर्जित की गईं। तीर्थ पुरोहित शैलेश मोहन और नितिन शर्मा ने दिवंगत मुलायम सिंह की अस्थियों को मंत्रोच्चारण के बाद गंगा में विसर्जित कराया।

06:25 PM Oct 17, 2022 IST | Ujjwal Jain

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की अस्थियां हरिद्वार के नमामि गंगे घाट (चंडी घाट) से गंगा में विसर्जित की गईं। तीर्थ पुरोहित शैलेश मोहन और नितिन शर्मा ने दिवंगत मुलायम सिंह की अस्थियों को मंत्रोच्चारण के बाद गंगा में विसर्जित कराया।

हरिद्वार में गूंजे धरतीपुत्र और नेताजी अमर रहें
Advertisement
हरिद्वार, संजय चौहान (पंजाब केसरी)ः समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की अस्थियां हरिद्वार के नमामि गंगे घाट (चंडी घाट) से गंगा में विसर्जित की गईं। तीर्थ पुरोहित शैलेश मोहन और नितिन शर्मा ने दिवंगत मुलायम सिंह की अस्थियों को मंत्रोच्चारण के बाद गंगा में विसर्जित कराया। सपा के अध्यक्ष और मुलायम सिंह के पुत्र अखिलेश यादव ने गंगा में उनकी अस्थियां विसर्जित कीं। मौके पर मौजूद हजारों लोगों ने नेताजी को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इस दौरान धरतीपुत्र अमर रहे और नेताजी अमर रहे के नारे गूंजते रहे।
Advertisement
सोमवार को हरिद्वार चंडीघाट पुल के पास बने नमामि गंगे घाट पर अस्थि विसर्जन कार्यक्रम और श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सुबह से ही लोग मुलायम सिंह के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में पहुंचना शुरू हो गए। बड़ी संख्या में परिजन, समाजवादी पार्टी से जुड़े नेता, प्रबुद्धजन, साधु-संत, समाजसेवी और स्थानीय लोग मुलायम सिंह को अंतिम विदाई देने नमामि गंगे घाट पहुंचे।
Advertisement
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
×