W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मायावती ने सपा, BJP और कांग्रेस पर साधा निशाना, पूछा- भाजपा सरकार में BSP जैसी प्रगति क्यों नहीं हो रही है ?

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने राज्य की भाजपा सरकार द्वारा वैश्विक निवेशक सम्मेलन की जोरदार तैयारियों पर तंज कसते हुए बुधवार को कहा कि यह प्रयास सिर्फ कृषि भूमि के अधिग्रहण और राजनीतिक एवं चुनावी स्वार्थ तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए।

01:14 PM Nov 23, 2022 IST | Desk Team

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने राज्य की भाजपा सरकार द्वारा वैश्विक निवेशक सम्मेलन की जोरदार तैयारियों पर तंज कसते हुए बुधवार को कहा कि यह प्रयास सिर्फ कृषि भूमि के अधिग्रहण और राजनीतिक एवं चुनावी स्वार्थ तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए।

मायावती ने सपा  bjp और कांग्रेस पर साधा निशाना  पूछा  भाजपा सरकार में bsp जैसी प्रगति क्यों नहीं हो रही है
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने राज्य की भाजपा सरकार द्वारा वैश्विक निवेशक सम्मेलन की जोरदार तैयारियों पर तंज कसते हुए बुधवार को कहा कि यह प्रयास सिर्फ कृषि भूमि के अधिग्रहण और राजनीतिक एवं चुनावी स्वार्थ तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए।
मायावती ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में बसपा सरकार में लोगों को रोजगार तथा बुनियादी सुविधाओं से युक्त नए पक्के मकान और भूमि भी मु्फ्त में लाखों परिवारों को आवंटित करके गरीबों का जीवन धन्य होते हुए सभी ने देखा, मगर पहले सपा और अब भाजपा सरकार में भी वैसी खास प्रगति क्यों नहीं हो रही है ?

Advertisement

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में राज्य की भाजपा सरकार द्वारा अगले साल फरवरी में प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन की तैयारियों का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में देसी और विदेशी पूंजी निवेश के लिए सरकार का अनवरत प्रयास जरूरी है, किन्तु यह केवल खेती भूमि के अधिग्रहण तथा राजनीतिक एवं चुनावी स्वार्थ तक ही सीमित नहीं होना चाहिए। उत्तर प्रदेश जैसे अति-गरीबों के पिछड़े प्रदेश में डबल इंजन की सरकार में वैसी ही तेज प्रगति भी लोगों को दिखनी चाहिए।
बसपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश की समग्र प्रगति, विकास व लोगों की रोजी-रोटी के साथ ही उनकी सुरक्षा एवं आत्म-सम्मान के लिए बसपा की हुकूमत में जो कुछ खास काम हुआ वह अपने बलबूते पर किया गया। यमुना के साथ गंगा एक्सप्रेसवे और जेवर हवाई अड्डा भी तब बन जाता अगर केंद्र की कांग्रेस सरकार ने थोड़ा सहयोग किया होता।’
Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×