Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

चंडीगढ़ में 30 जनवरी को होगा मेयर चुनाव, अधिसूचना जारी

चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर चुनाव की नई तारीख जारी कर दी गई है।

06:38 AM Jan 21, 2025 IST | Rahul Kumar Rawat

चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर चुनाव की नई तारीख जारी कर दी गई है।

चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर चुनाव की नई तारीख जारी कर दी गई है। पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के निर्देश के बाद चंडीगढ़ नगर निगम मेयर चुनाव 30 जनवरी को होगा। डीसी निशांत यादव ने इसे लेकर अधिसूचना जारी की। इससे पहले हाई कोर्ट ने 29 जनवरी तक मेयर का चुनाव न करवाने का निर्देश दिया था। इसलिए चुनाव की तारीख 30 जनवरी तय की गई है। आम आदमी पार्टी की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दर्ज करने पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मेयर चुनाव की तारीख 29 जनवरी तक के लिए टाल दी थी। पहले 24 जनवरी को चुनाव होने थे, लेकिन कोर्ट ने 29 जनवरी तक चुनाव टाल दिया जिसके बाद अब नया नोटिफिकेशन डीसी निशांत यादव की ओर से जारी किया गया है। नए नोटिफिकेशन के मुताबिक अब चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर चुनाव 30 जनवरी को होंगे।

उम्मीदवारों के दोबारा नॉमिनेशन किए जाएंगे

बीते दिन, चंडीगढ़ हाई कोर्ट के फैसले के बाद अब नए सिरे से नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके तहत उम्मीदवारों के दोबारा नॉमिनेशन किए जाएंगे। इस चुनाव में प्रमुख दलों की ओर से अपनी पूरी ताकत झोंकने की संभावना है। चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर चुनाव में अभी तक आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की ओर से मेयर कैंडिडिट का ऐलान नहीं किया गया है।

कोर्ट में दायर की गई थी याचिका

दरअसल आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के मेयर कुलदीप कुमार ने 24 जनवरी को होने वाले चुनाव को लेकर पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका लगाई थी। उन्होंने दलील दी थी कि उनका कार्यकाल फरवरी तक है, लेकिन चंडीगढ़ प्रशासन के द्वारा उनका कार्यकाल खत्म होने से पहले ही चुनाव करवाने का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। कुलदीप कुमार की याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने 29 जनवरी तक चुनाव ना करवाने के निर्देश दिए थे और चंडीगढ़ प्रशासन को नये सिरे से नोटिफिकेशन जारी करने को कहा था।

Advertisement
Advertisement
Next Article