Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

भाजपा का ही बनेगा मेयर: राव इंद्रजीत

NULL

10:21 AM Sep 28, 2017 IST | Desk Team

NULL

गुरुग्राम: गुड़गांव नगर निगम के चुनाव समाप्त हो गए और मेयर बनाने की जुगत में अब भारतीय जनता पार्टी के दो दिग्गज केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह अपने-अपने वर्चस्व की लड़ाई को लेकर सड़क पर आ गए हैं। मेयर की कुर्सी किस पाले में जाएगी इसी खींचतान में शक्ति प्रदर्शन भी शुरू हो गया है। इस शक्ति प्रदर्शन में कौन हारेगा और कौन जीतेगा अब यह तो समय ही तय करेगा लेकिन इतना जरूर है कि भाजपा की फुट और अंतर्कलह खुलकर सामने आ गया है। इसी संदर्भ में बुधवार को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने भाजपा कार्यालय सेक्टर-10ए में अपना शक्ति प्रदर्शन किया और छह नवनिर्वाचित को अपने पाले में कर मेयर बनाने की घोषणा की।

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि मेयर वही पार्षद बनेगा जो पार्टी के चुनाव चिन्ह पर जीत कर आया है। हालांकि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बीजेपी कार्यालय के अंदर शक्ति पद्रर्शन दिखाते हुए छह पार्षदों को बीजेपी ज्वाइन करा दी। केंद्रीय मंत्री ने कहा उन पर जो आरोप भाजपा नेता सुमेर तंवर ने लगाए हैं वे बुनियाद हैं। उन्होंने कहा यह हार के बाद उतार रहे हैं ऐसा होता है। नगर निगम का जो मेयर बनेगा वह भाजपा का ही पार्षद होगा इसमें कोई दो राय नहीं है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने अपने शक्ति प्रदर्शन के अंदर नगर निगम के चुनाव जीत कर आए नवनिर्वाचित पार्षद वार्ड आठ से दिनेश सैनी, वार्ड 12 से नवीन दहिया, वार्ड 17 से रजनी साहनी, वार्ड 19 से अश्विनी शर्मा, वार्ड 22 से सुनीता यादव, वार्ड 31 से कुलदीप बोहरा को भाजपा में शामिल कर लिया है।

– सतबीर भारद्वाज

Advertisement
Advertisement
Next Article