MCD ELECTION 2022 : आप ने दर्ज की जीत, भाजपा प्रवक्ता ने CM केजरीवाल के दावे को याद दिलाया
दिल्ली में नगर निगम चुनाव के नतीजे आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल कर ली है, वहीं 15 साल से सत्ता में काबिज भारतीय जनता पार्टी की नगर निगम से विदाई हो गई है।
03:53 PM Dec 07, 2022 IST | Desk Team
दिल्ली में नगर निगम चुनाव के नतीजे आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल कर ली है, वहीं 15 साल से सत्ता में काबिज भारतीय जनता पार्टी की नगर निगम से विदाई हो गई है। कभी दिल्ली के दिल पर राज करने वाली कांग्रेस मुश्किल से दहाई अंक में पहुंच पाई है। हालांकि नतीजे एग्जिट पोल से काफी अलग निकले हैं। बीजेपी हारी जरूर लेकिन 15 साल की एंटी इनकंबेंसी के बावजूद 100 के पार पहुंच कर अपनी नाक बचाने में कामयाब रही है।
अरविंद काजरीवाल के पुराने दावे फ़ैल
भाजपा भले ही एमसीडी चुनाव हार गई हो, लेकिन एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक नतीजे नहीं आए हैं। आपको बता दें कि एग्जिट पोल में भाजपा की करारी हार की भविष्यवाणी की गई थी। इसके विपरीत भाजपा इस चुनाव में 100 का आंकड़ा पार कर दिया है । भाजपा प्रवक्ता ने अरविंद काजरीवाल के पुराने दावे को रीट्वीट करते हुए निशाना साधा है। दिल्ली भाजपा प्रवक्ता निघत अब्बास ने कहा, “हंसने की जरूरत नहीं है। वे हर दूसरे दिन इस तरह के मजाक करते हैं। एमसीडी में 15 साल बाद भी भाजपा का वोट शेयर बरकरार है।
आप ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया
राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा कि एमसीडी की सभी 250 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं।आप ने 134, बीजेपी ने 104, कांग्रेस ने 9 और निर्दलीय ने 3 सीटें जीती हैं। आम आदमी पार्टी ने एमसीडी में बीजेपी के 15 साल के शासन को खत्म कर दिया है। आप ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। बहुमत के लिए किसी भी पार्टी को एमसीडी के 250 में से 126 वार्ड जीतने की जरूरत है।
Advertisement
Advertisement

Join Channel