Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

MCD चुनाव : J P नड्डा के नेतृत्व में BJP के 13 वरिष्ठ नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में किए मेगा रोड शो

दिल्ली भाजपा ने आज नगर निगम चुनाव के लिए एक भव्य प्रचार अभियान प्रारंभ किया, जिसके अंतर्गत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में भाजपा के 13 अन्य वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में मेगा रोड शो किए और जनता से भाजपा के पक्ष में आगामी निगम चुनाव में मतदान करने का आह्वान किया।

04:50 AM Nov 21, 2022 IST | Shera Rajput

उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का विजय संकल्प रोड शो रोहताश नगर एवं बाबरपुर विधानसभा के विभिन्न वार्डो में हुआ। विधायक जितेंद्र महाजन, जिला अध्यक्ष मनोज त्यागी, निगम चुनाव प्रत्याशी एवं पार्टी के हजारों कार्यकर्ता रोड शो में सम्मलित हुए।
भूपेंद्र चौधरी ने इस मौके पर कहा, ‘दिल्ली में उत्तर प्रदेश के लाखों मजदूर रहते हैं और उन सभी को जहां दिल्ली ने रोजगार दिया है तो वहीं मुख्यमंत्री योगी जी की सरकार ने उत्तर प्रदेश के सुदूर के गांव देहात को विकास से जोड़ा है और उसका परिणाम है कि आज दिल्ली में भी मैं उत्तर प्रदेश के समाज के लोगों की आंखों में भाजपा के प्रति एक चमक देख रहा हूं।’
चौधरी ने रोहताश नगर, बाबरपुर की जनता से 4 दिसंबर को होने वाले मतदान के लिए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट डालने की अपील की।
– 
Advertisement
Next Article