W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

MCD चुनाव : AAP ने शुरू किया ‘केजरीवाल की सरकार, केजरीवाल का पार्षद’ अभियान, सिसोदिया ने BJP पर साधा निशाना

दिल्ली नगर निगम 2022 के लिए 250 वार्डों पर मतदान होना है और इस चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है।

12:15 PM Nov 21, 2022 IST | Desk Team

दिल्ली नगर निगम 2022 के लिए 250 वार्डों पर मतदान होना है और इस चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है।

mcd चुनाव   aap ने शुरू किया ‘केजरीवाल की सरकार  केजरीवाल का पार्षद’ अभियान  सिसोदिया ने bjp पर साधा निशाना
Advertisement
दिल्ली नगर निगम 2022 के लिए 250 वार्डों पर मतदान होना है और इस चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। वहीं इस बीच दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा की अगर आप भाजपा से एमसीडी के काम का हिसाब मांगते हैं तो आपको गाली मिलती है।
Advertisement
भाजपा ने पिछले 15 साल के कार्यकाल में कुछ नहीं किया-सिसोदिया 
मनीष सिसोदिया ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव को लेकर ‘‘लोगों को जागरूक’’ करने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के ‘केजरीवाल की सरकार, केजरीवाल का पार्षद’ अभियान की सोमवार को शुरुआत की। सिसोदिया ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा ने नगर निगम में अपने पिछले 15 साल के कार्यकाल में कुछ नहीं किया और उसके पास अगले पांच साल के लिए भी कोई दृष्टिकोण नहीं है।
आप’ का पार्षद चुनें क्योंकि….-सिसोदिया 
Advertisement
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने दावा किया, ‘‘ हालांकि हमारे पास नगर निकाय संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए एक दृष्टिकोण है। ‘आप’ यह चुनाव जीतने वाली है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपके वार्ड में काम हो तो ‘आप’ का पार्षद चुनें क्योंकि अगर भाजपा का पार्षद होगा तो वह एमसीडी में ‘आप’ का शासन होने की वजह से काम में बाधा डालने की कोशिश करेगा।’’
भाजपा नेताओं के पास चुनाव के लिए कोई एजेंडा नहीं-सिसोदिया 
उन्होंने कहा, ‘‘ चार दिसंबर को होने वाले चुनाव में भाजपा के बजाय ‘आप’ को चुनने के लिए लोगों को जागरूक करने के वास्ते हमारा नया अभियान ‘केजरीवाल की सरकार, केजरीवाल का पार्षद’ शुरू किया गया है।’’ सिसोदिया ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेताओं के पास इस चुनाव के लिए कोई एजेंडा नहीं है और वह केवल ‘‘ दिन-रात (दिल्ली के मुख्यमंत्री) अरविंद केजरीवाल को गालियां दे रहे हैं।’’
Advertisement
Author Image

Advertisement
×