Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

MCD Mayor Election: BJP ने एमसीडी मेयर-डिप्टी मेयर चुनाव के लिए उम्मीदवारों का किया ऐलान

बीजेपी ने एमसीडी मेयर-डिप्टी मेयर चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किए

06:50 AM Apr 21, 2025 IST | Shivangi Shandilya

बीजेपी ने एमसीडी मेयर-डिप्टी मेयर चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किए

दिल्ली नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव के लिए बीजेपी ने सरदार राजा इकबाल सिंह और जय भगवान यादव को उम्मीदवार घोषित किया है। राजा इकबाल सिंह पहले नार्थ दिल्ली नगर निगम के मेयर रह चुके हैं और वर्तमान में विपक्ष के नेता हैं। वहीं, जय भगवान यादव बेगमपुर से पार्षद हैं और ग्रामीण इलाकों से आते हैं। पिछले साल सरदार राजा सिंह को एनसीडी में विपक्ष का नेता और भगवान यादव को विपक्ष का उपनेता चुना गया था। अब इन दोनों नेताओं को मेयर और डिप्टी मेयर की जिम्मेदारी दी गई है।

दिल्ली नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने घोषणा की है कि सरदार राजा इकबाल सिंह MCD मेयर और जय भगवान यादव डिप्टी मेयर पद के उम्मीदवार होंगे.

अजनबी मर्दों से मेहंदी लगवाना बंद करें… यूपी मौलाना का फ़तवा जारी

आज नामांकन का आखिरी दिन

बता दें कि केजरीवाल की पार्टी AAP की तो, पार्टी ने इस बार MCD चुनाव लड़ने से मना कर दी है। ऐसे में बीजेपी का जीतना तय है। वहीं इस बार राजा इकबाल सिंह दुबारा संयुक्त MCD होने के बाद बीजेपी के पहले मेयर बनेंगे। इकबाल सिंह मौजूदा में सदन में नेता प्रतिपक्ष हैं। यह पहले ही नार्थ दिल्ली नगर निगम के मेयर रह चुके हैं। वहीं दिल्ली में 25 अप्रैल को MCD चुनाव होने हैं, ऐसे में आज नामांकन के लिए आखिरी डेट हैं।

कौन हैं इकबाल सिंह

सरदार राजा इकबाल सिंह पहले उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर रह चुके हैं और वर्तमान में एमसीडी में विपक्ष के नेता हैं। दिल्ली के विकास और निगम के कामकाज को मजबूत करने के लिए वे सही विकल्प हैं। राजा इकबाल सिंह मुखर्जी नगर से पार्षद हैं। भाजपा में शामिल होने से पहले राजा इकबाल अकाली दल से जुड़े थे। दिल्ली नगर निगम में दलबदल विरोधी कानून लागू नहीं होता, इसीलिए वे दिल्ली भाजपा में शामिल हुए और दोबारा पार्षद बनने के बाद अब महापौर बनने जा रहे हैं।

कौन हैं भगवान यादव

दो बार के पार्षद जय भगवान यादव डिप्टी मेयर पद के लिए चुने गए हैं। जय भगवान बेगमपुर से पार्षद हैं। जय भगवान यादव दिल्ली के ग्रामीण इलाकों से आते हैं। पिछले साल सरदार राजा सिंह को एनसीडी में विपक्ष का नेता और भगवान यादव को विपक्ष का उपनेता चुना गया था। अब इन दोनों नेताओं को मेयर और डिप्टी मेयर की जिम्मेदारी दी गई है।

Advertisement
Advertisement
Next Article