W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

MCD रिजल्ट : शुरुआती रुझानों में BJP और AAP में कड़ा मुकाबला, कौन बनेगा दिल्ली का बॉस

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए मतों की गिनती आज सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई।
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 250 वार्ड के लिए चार दिसंबर को मतदान हुआ, जिसमें 1,349 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है। चुनाव में इस बार 50.48 प्रतिशत मतदान हुआ।

09:40 AM Dec 07, 2022 IST | Desk Team

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए मतों की गिनती आज सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई।
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 250 वार्ड के लिए चार दिसंबर को मतदान हुआ, जिसमें 1,349 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है। चुनाव में इस बार 50.48 प्रतिशत मतदान हुआ।

mcd रिजल्ट   शुरुआती रुझानों में bjp और aap में कड़ा मुकाबला  कौन बनेगा दिल्ली का बॉस
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए मतों की गिनती बुधवार सुबह शुरू हो गई। शुरुआती रुझानों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 66 सीटों पर और आम आदमी पार्टी (आप) 30 सीटों पर आगे है। सुबह आठ बजकर 57 मिनट पर आए रुझानों के मुताबिक, कांग्रेस को सिर्फ तीन सीटों पर बढ़त हासिल है। कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई।
एमसीडी के 250 वार्ड के लिए चार दिसंबर को चुनाव हुआ था, जिसमें 1,349 उम्मीदवारों की किस्मत वोटिंग मशीन में कैद हो गई थी। चुनाव में 50.48 फीसदी मतदान हुआ था। अधिकारियों ने यहां मंगलवार को कहा था कि वे मतगणना के लिए पूरी तरह स तैयार हैं और इसके लिए 42 केंद्र बनाए गए हैं।
इस चुनाव के परिणाम का राष्ट्रीय राजधानी से परे प्रभाव हो सकता है, जिसे आम तौर पर ‘आप’, बीजेपी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा था। ‘आप’ और बीजेपी दोनों ने विश्वास जताया है कि वे चुनाव में विजयी होंगे, जबकि कांग्रेस खोई हुई जमीन हासिल करना चाहती है। हालांकि, अधिकांश चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों ने बीजेपी पर ‘आप’ की भारी जीत और कांग्रेस के तीसरे स्थान पर रहने का पूर्वानुमान जताया है।
2017 में 181 सीटों पर BJP को मिली थी जीत
गौरतलब है कि 2017 के निगम चुनाव में बीजेपी ने तीनों नगर निगमों को मिलाकर कुल 181 सीटों पर जीत दर्ज की थी। उत्तरी नगर निगम के 103 में से 64 सीटें, दक्षिण निगम की 104 में से 70 सीटें और पूर्वी दिल्ली नगर निगम में 63 में से 47 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में आप को महज 48 सीटें जबकि कांग्रेस को 30 सीटें ही मिल पाई थी। अन्य के खाते में 11 सीटें गई थी। उल्लेखनीय है कि पहले तीन निगमों को मिलकर 272 वार्ड थे लेकिन तीनों निगमों के एकीकरण के बाद वार्डों की संख्या 250 हो गई है। 
एमसीडी में BJP को साफ़ करने के लिए AAP तैयार 
आम आदमी पार्टी (आप) 4 दिसंबर को हुए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनावों में भारी जीत हासिल करने और बीजेपी के 15 साल के गढ़ को खत्म करने के लिए पूरी तरह तैयार है। सोमवार को विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल के नतीजे जारी हुए। 
क्या कहते हैं एग्जिट पोल
इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के सर्वेक्षण के अनुसार, एमसीडी के 250 वार्डो में से आप को 149-171 वार्डो में जीत मिलने का अनुमान है, बीजेपी को 69-91, कांग्रेस को 3-7, जबकि अन्य को 5-9 सीटें मिल सकती हैं। चांदनी चौक में 30 वार्ड हैं, इनमें से 20 आप के पास जा सकते हैं, जबकि बीजेपी को 10 वार्डो में जीत मिलने का अनुमान है। पूर्वी दिल्ली में, जहां 36 वार्ड हैं, आप 22 और बीजेपी 14 में जीत हासिल कर सकती है। नई दिल्ली के 25 वार्डो में से आप 21 और बीजेपी 4 में जीत सकती है।
एग्जिट पोल में आगे भविष्यवाणी की गई है कि उत्तरी-पूर्वी जिले के 41 वार्डो में से 21 बीजेपी के पास जाएंगे, उसके बाद 17 पर आप, 2 पर कांग्रेस, जबकि 1 वार्ड अन्य के पास जाएगा। इंडिया टुडे के एग्जिट पोल के मुताबिक, आप को 43 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है, जबकि बीजेपी को 35 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। कांग्रेस 10 फीसदी वोट शेयर के साथ तीसरे स्थान पर रहेगी।
इंडिया न्यूज-जन की बात एग्जिट पोल ने आप को 159-175 वार्ड दिए, जबकि बीजेपी को 70-92 वार्ड जीतने का अनुमान है। टाइम्स नाउ एग्जिट पोल ने आप को 146 और 156 वार्डो में जीत मिलने की भविष्यवाणी की है, अनुमान है कि बीजेपी 84 से 94 वार्डो में जीत दर्ज करेगी। एग्जिट पोल में कांग्रेस को सिर्फ 11 वार्डो में जीत मिलने का अनुमान लगाया गया है।
जी न्यूज-बार्क एग्जिट पोल ने आप को 134-146 वार्ड मिलने का अनुमान लगाया है, जबकि 82-94 वार्ड बीजेपी जीतेगी। कांग्रेस के 8-14 वार्ड जीतने की संभावना है, जबकि अन्य 14-19 वार्ड जीतेंगे। रविवार को हुए एमसीडी चुनाव में 50 फीसदी से कम मतदान हुआ था। नतीजे 7 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। एमसीडी में बीजेपी 2007 से से ही सत्ता में है।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×