गर्लफ्रेंड ने बात बंद की तो सनकी आशिक ने मुंह पर फेंका तेजाब अब पुलिस की कार्रवाई से पैंट गीली
Meerut Acid Attack: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घटना के मुताबिक़ बीते दिन एक महिला नर्स के ऊपर एसिड अटैक हुआ है। इस तेजाबकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी महेंद्र प्रजापति को लोहियानगर थाना क्षेत्र में एनकाउंटर के दौरान अरेस्ट किया गया है। इस दौरान हुई फायरिंग में महेंद्र जख्मी हो गया, जिससे पुलिस आसानी से उसे गिफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
Meerut News Today: एकतरफा प्रेम बना आफत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी महेंद्र का महिला नर्स रुखसाना से एकतरफा प्रेम था। जब पीड़िता ने उससे बात करने के लिए तैयार नहीं हुई तो महेंद्र ने खौफनाक कदम उठाया। उसने एक नाबालिग बच्चे को पैसे दिए और रुखसाना पर तेज़ाब फेंकने को कहा। यह घटना तब हुई जब, नर्स ड्यूटी के लिए अस्पताल स्कूटी से जा रही थी।
Meerut Attack: महेंद्र ने बच्चों से करवाया हमला
इतना ही नहीं इस हमले में पीड़िता रुखसाना गंभीर रूप से झुलसी हुई है। पीड़िता को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, हालत इतनी खराब है कि रुखसाना को दिल्ली रेफर किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक़, चेहरे और बॉडी पर जलन के गहरे दाग हैं। इस मामले में पुलिस ने घटनास्थल से तेजाब की बोतल और कुछ अन्य सबूत बरामद किए हैं।
Meerut Acid Attack: पुलिस का बयान
इस घटना को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी महेंद्र तक पहुंच गया। बुधवार देर रात लोहियानगर में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और वह मौके पर गिर गया। पुलिस ने आरोपी को आसानी से दबोच लिया और इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस का कहना है कि आरोपी महेंद्र प्रजापति पर तेजाबकांड, हत्या और पॉक्सो समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें-देवघर AIIMS में चमत्कार, 15 मिनट में बच्चे के गले से निकाला गया 10 रुपये का सिक्का