Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मेरठ: धर्म परिवर्तन मामले में तीन महिलाओं समेत 9 के विरूद्ध FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut) जिले में धर्म परिवर्तन के आरोपों के बाद 9 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच के आदेश दिए गए हैं। यह जानकारी पुलिस ने यहां शनिवार को दी।

03:25 PM Oct 29, 2022 IST | Desk Team

उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut) जिले में धर्म परिवर्तन के आरोपों के बाद 9 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच के आदेश दिए गए हैं। यह जानकारी पुलिस ने यहां शनिवार को दी।

उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut) जिले में धर्म परिवर्तन के आरोपों के बाद 9 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच के आदेश दिए गए हैं। यह जानकारी पुलिस ने यहां शनिवार को दी।मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि धर्म परिवर्तन को लेकर पुलिस को शिकायत मिली थी, जिसकी जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपुरी को दी गई थी। सजवाण ने बताया कि उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना ब्रह्मपुरी में तीन महिलाओं समेत 9 लोगों को नामजद करते हुए मामला दर्ज कराया गया और फिलहाल जांच जारी है।
Advertisement
शिकायत मंगतपुरम बस्ती के कुछ व्यक्तियों द्वारा दी गई थी।पुलिस ने बताया कि शिकायकर्ताओं के मुताबिक  कुछ लोगों ने क्षेत्र में रहने वाले गरीबों को कोरोना काल के दौरान कुछ वित्तीय सहायत दी थी। पुलिस ने बताया कि शिकायकर्ताओं के मुताबिक  इसके बाद आरोपियों ने इन लोगों पर धर्म अपनाने का दबाव डाला।
शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी 
पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ताओं के अनुसार, ‘‘आरोपियों द्वारा मंगतपुरम कालोनी के लोगों के घरों से हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीर भी बाहर फेंकी जा रही है। विरोध करने पर अथवा घटना की शिकायत किसी अधिकारी से करने पर आरोपी चाकू-डन्डे लेकर घर आकर जान से मारने की धमकी देते हैं।’’हालांकि तहरीर में इस बात का कोई जिक्र नहीं है कि कुल कितने लोंगो का धर्म परिवर्तन कराया गया है। लेकिन, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के स्थानीय नेता दीपक शर्मा का कहना है कि मंगतपुरम बस्ती में रहने वाले 100 से ज्यादा लोगों का धर्म परिवर्तन कराया गया है।
उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘यह काम पिछले तीन वर्ष से चल रहा है। कोरोना काल में बस्ती के लोगों को राशन तथा पैसा देकर धर्म परिवर्तन के लिए तैयार किया गया था। अब बाकी लोगों पर भी दबाव बनाया जा रहा है और धमकी दी जा रही है।’’प्राथमिकी में उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध सपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 की धारा 3,5(1) के तहत छबीली उर्फ शिव, बिनवा, अनिल, सरदार, निक्कू, बसंत, प्रेमा, तितली और रीना के नाम हैं। पुलिस ने अभी किसी को अरेस्ट नहीं किया है।
Advertisement
Next Article