Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Meerut Police ने मुठभेड़ में 25-25 हजार के दो इनामी बदमाशों को दबोचा

09:31 AM Jan 21, 2024 IST | Beauty Roy
Meerut Police

Meerut Police: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के थाना मवाना पुलिस और इनामी लुटेरों के बीच शनिवार रात मुठभेड़ हुई जिसमें 25 हजार का इनामी बदमाश आकाश उर्फ हर्ष पुलिस की गोली से घायल हो गया। वही उसके एक साथी जितेन्द्र को भी मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

Highlights

क्या है पूरा मामला?

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ जिले में पुलिस ने 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश आकाश उर्फ हर्ष और उसके एक साथी जितेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुतबिक आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और अवैध शस्त्र बरामद हुआ है। आरोपियों ने साथियों के साथ पिछले साल 4 नवंबर को मेरठ के कलेक्शन एजेंट से डेढ़ लाख रुपये लूटे थे। आरोपियों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई थी। जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे अस्पताल भेजा गया है। पुलिस (Meerut Police) आरोपियों के अपराधिक इतिहास का पता लगा रही हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Advertisement
Next Article