जब विकलांग डॉगी को मिली व्हीलचेयर तब ऐसे लगाई जबरदस्त दौड़,लोग हुए दीवाने
यह तस्वीर एक विकलांग डॉगी की है। इसका नाम पिजन है। यह एक पिटबुल नस्ल का डॉगी है। दरअसल इस डॉगी के कार दुर्घटना में पैर चले गए थे।
10:45 AM Dec 27, 2019 IST | Desk Team
यह तस्वीर एक विकलांग डॉगी की है। इसका नाम पिजन है। यह एक पिटबुल नस्ल का डॉगी है। दरअसल इस डॉगी के कार दुर्घटना में पैर चले गए थे। जिसके बाद से उस डॉगी को चलने फिरने में मुश्किल हो गया था। इस डॉगी के दोनों पैर काम नहीं करते हैं।
Advertisement
व्हीलचेयर हाल ही में लगाई गई
इस डॉगी के लिए हालही में एक कस्टम मेड व्हीलचेयर लगाई गई है। जिसका वीडियो सामने आया है। यह वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया है। अब तक इस वीडियो को 18 लाख से ज्यादा व्यूज है।
लोगों को यह वीडियो बहुत अच्छा लगा। अब इस वीडियो पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
इंडिया में भी इसकी जरूरत है
वैसे देखा जाए तो इस तरह की व्हीलचेयर की बेजुबान जानवरों को सख्त जरूरत है। क्योंकि यहां तो हर दूसरे डॉगी का पैर टूटा मिलता है। खासतौर पर इनमें वो वाले डॉगी कि ज्यादा संख्या होती है जो सड़क पर आवारा घूम रहे होते हैं।
Advertisement