Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

PM मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच हुई मुलाकात, G20 सम्मलेन में एक दूसरे से हाथ मिलाते दिखे दोनों नेता

इंडोनेशिया के बाली में चले रहे जी20 सम्मलेन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने एक दूसरे के साथ हाथ मिलाकर मुलाकात की।

10:41 PM Nov 15, 2022 IST | Desk Team

इंडोनेशिया के बाली में चले रहे जी20 सम्मलेन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने एक दूसरे के साथ हाथ मिलाकर मुलाकात की।

इंडोनेशिया के बाली में चले रहे जी20 सम्मलेन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने एक दूसरे के साथ हाथ मिलाकर मुलाकात की। सीमा गतिरोध को लेकर दोनों देशों के तनावपूर्ण संबंधों के बीच दोनों नेताओं की इस मुलाकात ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। बता दें कि, इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो ने जी20 प्रतिनिधियों के लिए स्वागत रात्रिभोज दिया था। मीडिया के लिए उस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया जिसमें दोनों नेताओं को हाथ मिलाते देखा गया। जी20 शिखर सम्मेलन से इतर दोनों नेताओं की संभावित द्विपक्षीय बैठक को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी। लेकिन दोनों पक्षों द्वारा साझा किए गए एजेंडा में ऐसी किसी बैठक का उल्लेख नहीं है।
Advertisement
रात्रिभोज के समापन पर दोनों नेताओं ने एक दूसरे का किया अभिवादन : सूत्र 
राष्ट्रपति जोको विडोडो द्वारा आयोजित रात्रिभोज में पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हुई बातचीत के बारे में पूछे जाने पर आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रात्रिभोज के समापन पर दोनों ने एक दूसरे का अभिवादन किया। आपको बता दें की, गलवान घाटी में दोनों देशों के बीच जून 2020 में हुए संघर्ष में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। उसके बाद दोनों नेताओं की आमने-सामने की कोई बैठक नहीं हुई है। भारत लगातार कहता रहा है कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर शांति द्विपक्षीय संबंधों के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण है। 
एससीओ वार्षिक सम्मलेन में भी हुई थी दोनों नेताओं की मुलाकात 
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग सितंबर में समरकंद में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन में आमने-सामने आए थे। समझा जाता है कि वहां उनकी कोई अलग बैठक नहीं हुई थी, हालांकि ऐसा माना जाता है कि उन्होंने एक दूसरे का अभिवादन किया होगा। बाली में, रात्रिभोज के अंत में दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया। वीडियो के अनुसार उन्होंने संक्षिप्त बातचीत भी की। इसके बाद कैमरे का रुख बदल गया और प्रसारण समाप्त हो गया। रात्रि भोज कुछ हद तक अनौपचारिक माहौल में गरुड़ विष्णु केंकाना सांस्कृतिक पार्क में आयोजित किया गया था। इस दौरान नृत्य प्रस्तुतियां भी की गईं। शी ने सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ द्विपक्षीय बैठक की थी। मोदी यहां इंडोनेशिया के राष्ट्रपति विडोडो के निमंत्रण पर जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने आए हैं।
Advertisement
Next Article