टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

भारत-चीन सीमा विवाद पर समाधान के लिए बीजिंग में हुई मीटिंग

10:13 AM Mar 28, 2024 IST | Yogita Tyagi

भारत-चीन सीमा विवाद के समाधान के लिए भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श और समन्वय के लिए गठित कार्य तंत्र की 29वीं बैठक बीजिंग में हुई। बैैैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने किया और चीन का प्रतिनिधित्व चीनी विदेश मंत्रालय के सीमा और महासागरीय विभाग के महानिदेशक ने किया। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, बुधवार की हुई बैठक में दोनों पक्षों ने दोनों देशों के बीच सीमा विवाद के समाधान समेत शेष मुद्दों को हल करने के बारे में विचार-विमर्श किया।

दोनों पक्ष शांति बनाए रखने पर सहमत

Advertisement

बयान में कहा गया है कि दोनों पक्ष राजनयिक और सैन्य चैनलों के माध्यम से नियमित संपर्क बनाए रखने और मौजूदा द्विपक्षीय समझौतों के अनुसार सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बनाए रखने की आवश्यकता पर सहमत हुए। यह बैठक उस समय हो रही है, जब दोनों पक्ष अरुणाचल प्रदेश को लेकर वाकयुद्ध में उलझे हुए हैं। जून 2020 में गलवान घाटी में सैनिकों की झड़प के बाद, भारत और चीन के बीच कई दौर की सैन्य वार्ता हुई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article