W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

महबूबा का आरोप - केंद्र संविधान का सम्मान नहीं कर रहा है, बन्दूक के बल पर शांति नहीं आएगी

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को जोर देकर कहा कि गुपकर गठबंधन ”देश के संविधान के दायरे में रहकर” जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे की बहाली के लिए सघर्ष कर रहा है।

08:02 PM Dec 29, 2020 IST | Ujjwal Jain

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को जोर देकर कहा कि गुपकर गठबंधन ”देश के संविधान के दायरे में रहकर” जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे की बहाली के लिए सघर्ष कर रहा है।

महबूबा का आरोप    केंद्र संविधान का सम्मान नहीं कर रहा है  बन्दूक के बल पर शांति नहीं आएगी
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को जोर देकर कहा कि गुपकर गठबंधन ”देश के संविधान के दायरे में रहकर” जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे की बहाली के लिए सघर्ष कर रहा है। उन्होंने तीन नए कृषि कानूनों को लेकर भाजपा नीत केंद्र सरकार की आलोचना भी की, जिसके खिलाफ किसान आंदोलनरत हैं। 
श्रीनगर में एक पार्टी कार्यक्रम के दौरान महबूबा ने कहा, ” सरकार कृषि कानून लाई और किसान इसके विरोध में कड़ाके की ठंड में भी सड़कों पर उतरे हुए हैं। अगर कानून किसानों को स्वीकार नहीं हैं तो क्या ये उनके फायदे के लिए हो सकते हैं? अगर आप ऐसे कानून लाते हैं जोकि लेागों को ही स्वीकार नहीं हैं तो आप देश के संविधान का अपमान कर रहे हैं।” 
उन्होंने आरोप लगाया कि जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करके सरकार ने संविधान का अपमान किया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने पूछा, ” नेशनल कॉन्फ्रेंस स्वायत्तता की बात करती है और यह संविधन के दायरे में है। हम (पीडीपी) स्वशासन, खुली सीमाओं और मेल-जोल की बात करते हैं …. आप बंदूक के बल पर कब तक शांति बनाए रख सकते हैं?” 
Advertisement
Advertisement
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×