Mehndi Design For Tulsi Vivah: तुलसी विवाह में हाथों पर रचाएं ये 5 लेटेस्ट सिंपल मेंहदी के डिजाइंस, हर कोई करेगा बस आपकी तारीफ
Mehndi Design For Tulsi Vivah: हर साल कार्तिक शुक्ल एकादशी युक्त द्वादशी तिथि के प्रदोष काल के दिन तुलसी विवाह मनाया जाता है। ये दिन हिंदू धर्म में बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इसी दिन शालिग्राम जी के रूप में भगवान विष्णु ने तुलसी के रूप में माता लक्ष्मी से विवाह किया था। इस खास दिन पर महिलाएं न सिर्फ माता तुलसी का साज-श्रृंगार करती हैं बल्कि खुद भी नई दुल्हन की तरह तैयार होती हैं।
अब मेहंदी के बिना तो दुनिया का हर श्रृंगार फीका दिखता है। इसलिए यहां हम तुलसी विवाह के दिन की खास मेहंदी लेकर आए हैं। यहां आप तुलसी विवाह स्पेशल मेहंदी के एक से बढ़कर एक डिजाइन्स देख सकते हैं।
Mehndi Design For Tulsi Vivah: Tulsi Vivah 2025 Mehndi Ideas
1. Ring Finger Mehndi Design
इस सरल लेकिन स्टाइलिश रिंग फिंगर मेहंदी डिज़ाइन में एक रेखा आपकी उंगली के सिरे से कलाई तक जाती है और फिर उसके चारों ओर घूमती है। आप इसे पत्तों, फूलों या बिंदीदार डिज़ाइनों से सजा सकती हैं।
2. Floral Mehndi Designs
हाथों के पीछे लगने वाले मेहंदी डिजाइन की बात करें तो फ्लोरल डिजाइन सदाबहार होते हैं और हर महिला के पसंदीदा होते हैं। इस साल भी इस तरह के फूलों वाले मेहंदी डिजाइन को हाथों के पीछे लगाने के लिए खूब पसंद किया गया।
3. Peacock Mehndi Designs
इस साल बाग में बैठे मोर के थीम वाले मेहंदी डिजाइंस ने काफी धूम मचाई है। यह डिजाइंस ना सिर्फ आपके हाथों को भरा हुआ दिखाता है बल्कि इसमें कला और सौंदर्य का अद्भुत संगम नजर आता है।
4. Minimal Mehndi Design
मिनिमल मेहँदी तुलसी विवाह के लिए बहुत ही सुंदर होता है। गुलाब, कमल और अन्य फूलों के आकार आपके हाथों को सजाते हैं। मेहंदी का यह डिजाइन लोगों में काफी लोकप्रिय है। इस डिजाइन को लोग सामान्य दिनों में भी लगाते हैं।
5. Half Hand Mehndi Design
अगर आपको थोड़ा समय मिल जाए, तो हाथ के आधे हिस्से में बेल या फूल वाला डिजाइन बना लें। इसे बनाने में मुश्किल से 10 मिनट लगते हैं, लेकिन यह दिखने में बहुत आकर्षक लगता है।
 
 