कर्ज में डूबा पाकिस्तान, दूतावास बेचने को हुआ मजबूर
पाकिस्तान लंबे समय से मंदी की मार झेल रहा है। हालात कुछ इस तरह हो गए हैं। कि अब मंदी की मार झेल रहा पाकिस्तान अब अपना अमेरिका स्थित दूतावास बूचने को मजबूर हो गया है।
11:23 AM Dec 16, 2022 IST | Desk Team
पाकिस्तान लंबे समय से मंदी की मार झेल रहा है। हालात कुछ इस तरह हो गए हैं। कि अब मंदी की मार झेल रहा पाकिस्तान अब अपना अमेरिका स्थित दूतावास बूचने को मजबूर हो गया है।
Advertisement
रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के वॉशिंगटन स्थित पाकिस्तान के पुराने दूतावास को बेचने के लिए फॉरेन ऑफिस ने मंजूरी भी दे दी है। बता दें इसकी कीमत 50 से 60 लाख डॉलर है। पाकिस्तान पर इस समय चौतरफा मार पड़ी है। वह एक तरफ आर्थिक संकट तो दूसरी तरफ अंदरूनी कलह से जूझ रहा है। बता दें कि पाकिस्तान पहले से ही मंदी से जूझ रहा था। पाकिस्तान पर चीन समेत कई देशों का कर्जा भी है। ऐसे में उसे नया कर्ज मिलने का रास्ता नहीं दिख रहा। इस बीच उसने दूसरे देशों में पड़ी अपनी संपत्तियों को बेचने का फैसला लिया है। पिछले कुछ समय से पाकिस्तानी अखबारों में ये सुर्खियां चल रही हैं कि शहबाज शरीफ सरकार क कर्ज में डूबी हुई है।
15 साल से खाली पड़ी है इमारत
इसलिए पाकिस्तानी सरकार दिवालिया होने से बचने के लिए विदेशों में मौजूद अपनी संपत्ति को बेच रही है। पाकिस्तान के लोगों का ये भी आरोप है कि सरकार के खास लोगों के एशो आराम में कोई कमी नहीं है। लेकिन जनता महंगाई के बोझ तले दबती ही जा रही है। वहीं पाकिस्तान के संघीय सूचना और प्रसारण मंत्री मरियम औरंगजेब ने भी इसकी पुष्टि की थी कि कैबिनेट ने वाशिंगटन स्थित पाकिस्तानी देतावास को बेचने की मंजूरी दे दी है।
Advertisement
Advertisement