Top NewsIndiaWorld
Other States | Uttar PradeshRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कांग्रेस को मजबूती प्रदान करेगा सदस्यता अभियान: रिपुन बोरा

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सदस्यता अभियान और सांगठनिक चुनावों के नवनियुक्त निर्वाचन पदाधिकारी राज्यसभा सांसद रिपुन बोरा व उप निर्वाचन पदाधिकारी दिल्ली कांग्रेस के प्रवक्ता नरेश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में अहम बैठक का आयोजन किया गया।

07:03 PM Feb 06, 2022 IST | Ujjwal Jain

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सदस्यता अभियान और सांगठनिक चुनावों के नवनियुक्त निर्वाचन पदाधिकारी राज्यसभा सांसद रिपुन बोरा व उप निर्वाचन पदाधिकारी दिल्ली कांग्रेस के प्रवक्ता नरेश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में अहम बैठक का आयोजन किया गया।

पटना : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सदस्यता अभियान और सांगठनिक चुनावों के नवनियुक्त  निर्वाचन पदाधिकारी राज्यसभा सांसद रिपुन बोरा व उप  निर्वाचन पदाधिकारी दिल्ली कांग्रेस के प्रवक्ता नरेश कुमार  की अध्यक्षता में बिहार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर कांग्रेसजनों को विस्तृत प्रशिक्षण भी दिया गया।  
Advertisement
नवनियुक्त तीन सदस्यीय समिति ने आज सांगठनिक मजबूती और सदस्यता अभियान के सुचारू क्रियान्वयन को लेकर अतिमहत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें बिहार के प्रदेश अध्यक्ष, विधानमंडल दल के नेता, सभी कार्यकारी अध्यक्ष,  राज्यसभा और लोकसभा के सभी सांसद, विधायकगण, विधान पार्षदगण, सभी जिलाध्यक्ष, सभी फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष, प्रदेश के पदाधिकारी, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद और लोकसभा व विधान सभा के पूर्व प्रत्याशीगण उपस्थित रहें। बैठक के पश्चात संवाददाता सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी और राज्यसभा सांसद रिपुन बोरा ने कहा कि डिजिटल मेम्बरशिप के लिए सभी कांग्रेसजन तैयार रहें और मजबूती से प्रखंड अध्यक्ष 40 बूथ पर एक एनरोलर और चीफ एनरोलर प्रत्येक बूथ पर कम से कम दो एनरोलर नियुक्त करेंगे। उन्होंने प्रदेश से लेकर पंचायत और बूथ तक कांग्रेस को मजबूती देने का लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने पिछले बार के 16 लाख सदस्यों की संख्या को दुगुने करने का लक्ष्य भी कांग्रेसजनों ले समक्ष रखा। डिजिटल के साथ पेपर मेम्बरशिप पर भी पार्टी ने जोर देकर कहा कि सभी नेतागण अपने क्षेत्रों में मजबूती से सदस्यता अभियान को गति देने का काम करेंगे। उप निर्वाचन पदाधिकारी और दिल्ली कांग्रेस के प्रवक्ता नरेश कुमार ने अपने सम्बोधन में डिजिटल मेम्बरशिप के प्रत्येक चरणों को समझाते हुए इसे आसान और सरल बताया। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान का डिजिटल संस्करण आज के समय की मांग है और उन्होंने विस्तार से इसका प्रशिक्षण आगत सभी नेताओं को दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सदस्यता अभियान को लेकर बताया कि कांग्रेसजन उत्साहित होकर इस अभियान को सफल बनाने में काम कर रहे हैं और जिलों में पूर्व से सदस्यता अभियान संचालित हो रही है। डिजिटल सदस्यता अभियान को लेकर विशेष प्रशिक्षण की जरूरत थी जिसे आज बैठक के माध्यम से पूरा किया गया। 
इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा, विधान मंडल दल के नेता श्री अजित शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष   कौकब कादरी, डा.समीर कुमार सिंह,   श्याम सुन्दर सिंह धीरज, डा. अशोक कुमार, सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह, विधान पार्षद प्रेम चन्द्र मिश्रा, विधायक राजेश कुमार, आनन्द शंकर सिंह, अजय कुमार सिंह, विजय शंकर दूबे, मुरारी गौतम, प्रतिमा कुमारी दास, विजेन्द्र चैधरी, शकील अहमद खान, सिद्धार्थ सौरभ, पूर्व राज्यपाल, निखिल कुमार, अनिल शर्मा, राजेश राठौड़, असित नाथ तिवारी, स्नेहाशीष वर्द्धन पाण्डेय, सदस्यता प्रभारी ब्रजेश प्रसाद मुनन, ज्ञान रंजन, पूर्व विधायक अमिता भूषण, भावना झा, कृपानाथ पाठक, अवधेश कुमार सिंह, लाल बाबु लाल, पूनम पासवान, बंटी चैधरी,  संजीव प्रसाद टोनी, प्रमोद कुमार सिंह, डा. अजय कुमार सिंह, ब्रजेश पाण्डेय, कुमार आशीष, गुंजन पटेल, चुन्नू सिंह, चन्द्र प्रकाश सिंह, डॉ. आशुतोष शर्मा, राजेश कुमार सिन्हा, शशि रंजन, असफर अहमद, सतीश कुमार  मंटन सिंह, सुधा मिश्रा, नागेन्द्र कुमार विकल, अजय चौधरी, कमल देव नारायण शुक्ल, शशि कान्त तिवारी, लालन कुमार, अजय सिंह, भाई कुंदन गुप्ता, अरविन्द लाल रजक, वसी अख्तर, मृणाल अनामय, राजेश सिन्हा, सौरभ सिन्हा, निधि पाण्डेय, राजेंद्र चौधरी, सुनील कुमार सिंह, अजय कुमार यादव, प्रतिभा सिंह, सित्लाम्बर झा, बैद्यनाथ शर्मा, दुर्गा प्रसाद, अभिषेक सिंह, त्रिवेणी प्रसाद सिंह, शेख कामरान, विमल कुमार यादव, चन्द्रिका यादव, दिलीप कुमार, इरशाद हुसैन, सीताराम चौधरी, सत्येन्द्र बहादुर,किशोर कुमार, सुन्दर सहनी, बिधु शेखर पाण्डेय, अर्जुन सिंह, हरेन्द्र सिंह, विद्यानंद मिश्रा, मजनू हैदर, ज्योति कुमार झा, बिपिन बिहारी यादव, उमेश कुमार राम, रिपुदहन शर्मा, समेत कई अन्य नेतागण मौजूद रहें।
Advertisement
Next Article