For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Sharda Sinha Death: बिहार कोकिला की यादें , सलमान खान के लिए गाया था 76 रुपए में गाना, ऐसी थी शख्सियत...

लोक गायिका शारदा सिन्हा ने दिल्ली के AIIMS में मंगलवार को आखिरी सांस ली। वो 72 साल की थी , पिछले 11 दिनों से वो अस्पताल में भर्ती थी।

07:52 AM Nov 06, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

लोक गायिका शारदा सिन्हा ने दिल्ली के AIIMS में मंगलवार को आखिरी सांस ली। वो 72 साल की थी , पिछले 11 दिनों से वो अस्पताल में भर्ती थी।

sharda sinha death  बिहार कोकिला की यादें   सलमान खान के लिए  गाया था 76 रुपए में गाना  ऐसी थी शख्सियत

Sharda Sinha Death: लोक गायिका शारदा सिन्हा ने दिल्ली के AIIMS में मंगलवार को आखिरी सांस ली। वो 72 साल की थी , पिछले 11 दिनों से वो अस्पताल में भर्ती थी। शारदा सिन्हा ने हिंदी में कम ही गीत गाए , लेकिन उनके सभी गानो को दर्शको ने खूब प्यार दिया। उनके गाये गाने आज भी लोगो के मन में बसे है। सलमान खान और भाग्यश्री की फिल्म “मैंने प्यार किया ” का उनका गाना ‘कहे तोसे सजना तोहरी सजनिया’ आज भी लोगो की जुबान पर है, हालांकि शारदा सिन्हा को इस गाने के लिए केवल 76 रुपए फीस मिली थी।

सलमान की इस फिल्म में किया था काम

सलमान खान की दूसरी फिल्म “हम आपके है कौन का ‘बाबुल जो तूने सिखाया’ गाना भी उन्होंने गाया था। ‘कहे तोसे सजना’ गाने के बाद शारदा सिन्हा ने लम्बे समय तक बॉलीवुड के लिए कोई गाना नहीं गाया। बाद में उन्होंने साल 2012 में रिलीज़ हुई फिल्म “गैंग्स ऑफ़ वासेपुर ” में ‘तार बिजली से पतले हमारे पिया ‘ को भी उन्होंने अपनी आवाज़ दी थी। उनका यह गाना भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। वेब सीरीज ‘महारानी’ में भी उनका गाना ‘निरमोहिया’ सुपर हिट रहा।

कई भाषाओ में गीत गाए

शारदा सिन्हा ने मैथिलि , मगही और भोजपुरी में अपनी अलग पहचान बनाई , आज भी उन्हें इन भाषाओं की सबसे प्रसिद्ध गायिका के रूप में देखा जाता है। हाल में उन्होंने वेब सीरीज ‘महारानी 2 ‘ के लिए भी गाना गाया था। छठ पर्व के समय उनके गीत न केवल बिहार में बल्कि पूरे भारत में सुनाई देते है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×