Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

महिलाओं के प्रति पुरुषों की नहीं बदली सोच : अनीता शर्मा

NULL

05:48 PM Mar 08, 2018 IST | Desk Team

NULL

बेलन ब्रिगेड की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीता शर्मा ने आज यहां आरोप लगाया कि महिलाओं के प्रति पुरुषों की सोच आज भी नहीं बदली और कहा कि पुरुष प्रधान समाज जब तक महिलाओं को इज्जत और सुरक्षा प्रदान नहीं करता तब तक इस देश में नारी सशक्तिकरण नहीं होगा।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यहां प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि देश में महिला दिवस हर साल मनाया जाता है जिसमें सरकार व नेता महिला उत्थान के लिए हर वर्ष कई घोषणाएं कर देते हैं लेकिन वास्तव में आज तक महिलाओं को पुरुष प्रधान समाज में कोई न्याय नहीं मिला।

सुश्री शर्मा ने कहा कि आधुनिक युग में शारीरिक बल नहीं मानसिक बल की जरूरत है। पुराने समय में हर कार्य करने के लिए चाहे युद्ध हो, खेतीबाड़ हो, जंगलों में जानवरों से लड़ई हो, शारीरिक बल की जरूरत होती थी और यह शारीरिक बल पुरुषों के पास था इसलिए भय के अवसर पर नारी अपनी सुरक्षा के लिए पुरुषो पर निर्भर करती थी।

उन्होंने कहा कि आज के युग में लेकिन सब कार्य दिमाग से होते हैं और दिमाग पुरुषों से ज्यादा महिलाओं में है जो अपनी समझ से सारा घर परिवार चलाती हैं और कंप्यूटर पर बैठकर बिना शारीरिक बल, केवल दिमाग से वह पुरुषों से कहीं अधिक कार्य कर सकती हैं और करती भी हैं।

उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि महिलाओं के प्रति मर्दो की सोच हालांकि आज भी नहीं बदली इसलिए आज भी पुरुष उसी समय में जी रहे हैं जब एक पुरुष अपने शारीरिक बल से धनुष बाण तोड़कर महिला को जीतकर लाता था और उसे केवल भोग की वस्तु या अपनी जागीर समझता था।

बेलन ब्रिगेड नेता ने कहा कि महिलाएं घर, समाज में कहीं सुरक्षित नहीं हैं और उन्हें कहीं न्याय नहीं मिलता इसी वजह से एक महिला खुद अपनी कोख से बच्ची को जन्म देने से डरती है क्योंकि उसे मालूम है कि बेटी सुरक्षा आज भी समाज में नहीं है। उन्होंने कहा कि पुरुष प्रधान समाज जब तक महिलाओं को इज्जत और सुरक्षा प्रदान नहीं करता तब तक इस देश में नारी सशक्तिकरण नहीं होगा।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करे

Advertisement
Advertisement
Next Article