Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Mercedes Benz E Class LWB आज होगा लॉन्च, मिलेंगी कई लग्जरी सुविधाएं

10:30 AM Oct 09, 2024 IST | Saumya Singh

Mercedes : जर्मनी की लग्जरी वाहन निर्माता Mercedes Benz आज भारतीय बाजार में अपनी नई E Class LWB को लॉन्च करने जा रही है। इस नई जेनरेशन की कार में कई अच्छे फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस होंगे, जो इसे पहले से बेहतर बनाते हैं। नवीनतम E Class का लुक पहले की तुलना में अधिक आकर्षक और विशाल होगा, जिससे इसमें यात्रियों को अधिक जगह मिलेगी। नई E Class को आज यानी की 9 अक्टूबर 2024 को लॉन्च किया जाएगा और यह छठी जेनरेशन की मॉडल होगी। इसे कंपनी ने पहले के मॉडल से बड़ा और प्रीमियम बनाया है।

जानें LWB में मिलने वाले फीचर्स के बारे में

नई E Class में कई विशेषताएँ शामिल हैं। इनमें नए हैडलैंप, एस-क्लास की तरह का फ्रंट ग्रिल, फ्लश डोर हैंडल, ड्यूल टोन अलॉय व्हील्स, 3D स्टार वाली टेल लाइट्स, फोर जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, इलेक्ट्रिक सन ब्लाइंड्स, एंबिएंट लाइटिंग, वायरलैस चार्जर, 360 डिग्री कैमरा, और Level-2 ADAS जैसी सुविधाएँ शामिल हैं। ये सभी सुविधाएँ इसे एक प्रीमियम अनुभव प्रदान करेंगी।

Advertisement

नई E Class में माइल्ड हाइब्रिड तकनीक के साथ दो इंजन विकल्प होंगे, एक पेट्रोल और एक डीजल। पेट्रोल वेरिएंट में 2-लीटर इंजन होगा, जो 194 बीएचपी और 320 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करेगा। वहीं, डीजल वेरिएंट में भी 2-लीटर इंजन होगा, जो 197 बीएचपी की शक्ति और 400 एनएम का टॉर्क देगा। दोनों ही वेरिएंट्स में 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन होगा, जो ड्राइविंग को और भी आसान बनाएगा।

लॉन्च के समय कंपनी इस मॉडल की कीमत की सही जानकारी देगी। हालांकि, अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत लगभग 80 लाख रुपये के आस-पास होगी। यह नए E Class का सीधा मुकाबला BMW 5 Series, Audi और Volvo जैसी प्रमुख लग्जरी कारों से होगा। बता दें कि नई Mercedes Benz E Class LWB का लॉन्च भारतीय बाजार में लग्जरी सेगमेंट में एक नया मुकाम स्थापित करेगा। इसके शानदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस इसे बाजार में एक मजबूत स्थान बनाएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article