एक चार्ज पर 792 km रेंज, 85 kWh की Big Battery और best Interior...', Mercedes-Benz ने भारत में लॉन्च की अपनी इलेक्ट्रिक सेडान कार
06:43 PM Feb 25, 2026 IST | Amit Kumar
Mercedes CLA Electric launched in India: जर्मनी की लग्जरी कार Manufacturer कंपनी Mercedes-Benz ने लंबे इंतजार के बाद भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक सेडान Mercedes-Benz CLA Electric को पेश कर दिया है। यह कार लग्जरी, दमदार परफॉर्मेंस और आधुनिक टेक्नोलॉजी (Modern Technology) का शानदार मेल है।
Advertisement
Mercedes CLA Electric Price In India

वहीं कंपनी ने इसकी Official कीमत का खुलासा अप्रैल में करने की बात कही है, जबकि 10 मार्च से इसकी प्री-बुकिंग शुरू होगी। माना जा रहा है कि इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 60 लाख रुपये हो सकती है।
Advertisement
Mercedes CLA Electric launched in India: Design and color options

- नई CLA इलेक्ट्रिक का डिजाइन बेहद आकर्षक और मॉडर्न है।
- कार की लंबाई 4723 मिमी, चौड़ाई 1855 मिमी और ऊंचाई 1468 मिमी है।
- इसका व्हीलबेस 2790 मिमी रखा गया है, जिससे अंदर अच्छा केबिन स्पेस मिलता है।
- बूट स्पेस 405 लीटर का है, जबकि आगे की तरफ 101 लीटर का फ्रंक भी दिया गया है, जहां एक्स्ट्रा सामान रखा जा सकता है।
- यह इलेक्ट्रिक सेडान कॉस्मिक ब्लैक, पोलर वाइट, अल्पाइन ग्रे, पैटेगोनिया रेड और क्लियर ब्लू जैसे शानदार रंगों में उपलब्ध होगी।
- इसके फ्रंट में क्लोज्ड ग्रिल दी गई है, जिस पर 142 छोटे-छोटे बैकलिट स्टार्स लगे हैं, जो इसे प्रीमियम लुक देते हैं।
- स्टार डिजाइन वाली एलईडी डीआरएल और ट्विन-पॉड हेडलैंप इसकी खूबसूरती बढ़ाते हैं।
- पीछे की तरफ कनेक्टेड टेललैंप्स और फ्लश फिटिंग डोर हैंडल्स इसे फ्यूचरिस्टिक टच देते हैं। इसमें 18 इंच के अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं।
Mercedes CLA Electric Features & Specifications

- कार का इंटीरियर भी काफी लग्जरी और हाई-टेक है।
- इसमें 14 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, साथ ही 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी दिया गया है।
- वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी मौजूद है।
- इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल और 100 वॉट के यूएसबी टाइप-सी फास्ट चार्जिंग पोर्ट्स दिए गए हैं।
- सुरक्षा के लिहाज से इसमें 360 डिग्री कैमरा और रडार आधारित लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे फीचर्स शामिल हैं, जो ड्राइविंग को और सुरक्षित बनाते हैं।
Battery, Power and Range

- नई CLA इलेक्ट्रिक में 85 kWh की बड़ी बैटरी दी गई है।
- कंपनी का दावा है कि यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर 792 किलोमीटर तक चल सकती है, जो इसे लंबी दूरी की यात्रा के लिए उपयुक्त बनाता है।
- इसका इलेक्ट्रिक मोटर 268 बीएचपी की पावर पैदा करता है।
- यह कार केवल 6.7 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
- चार्जिंग की बात करें तो यह 240 kW की अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
- कंपनी के अनुसार, कुछ ही मिनटों की चार्जिंग में इसे लगभग 400 किलोमीटर तक चलने लायक चार्ज किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: KTM Duke का नया अवतार लॉन्च, Brake, Suspension और फीचर्स में हुए बड़े बदलाव, जानें कीमत
Advertisement
Advertisement
Join Channel