Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मॉरिसन का सन्देश - कोविड-19 के बीच दीपावली का इस वर्ष खास महत्व है

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने अपने देश में और दुनियाभर में रहने वाले भारतीयों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस त्योहार से मिलने वाले संदेश का इस वर्ष ‘विशेष महत्व’ है क्योंकि दुनिया कोरोना वायरस महामारी का सामना कर रही है।

02:08 PM Nov 13, 2020 IST | Ujjwal Jain

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने अपने देश में और दुनियाभर में रहने वाले भारतीयों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस त्योहार से मिलने वाले संदेश का इस वर्ष ‘विशेष महत्व’ है क्योंकि दुनिया कोरोना वायरस महामारी का सामना कर रही है।

मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने अपने देश में और दुनियाभर में रहने वाले भारतीयों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस त्योहार से मिलने वाले संदेश का इस वर्ष ‘विशेष महत्व’ है क्योंकि दुनिया कोरोना वायरस महामारी का सामना कर रही है। 
Advertisement
मॉरिसन ने हाल ही में जारी किए गए एक वीडियो संदेश में कहा कि कई साल तक अंधकार को मिटाने की अवधारणा को हम सैद्धांतिक मानते आए, लेकिन यह अनुभव करने की बात है और इससे उबरा जा सकता है। दीपावली से मिलने वाले संदेश का इस वर्ष विशेष महत्व है। 
उन्होंने कहा, ‘‘धरती का हर राष्ट्र कोविड-19 वैश्विक महामारी से मुकाबला करने का प्रयास कर रहा है। जीवन और रोजगार नष्ट हुए हैं और हमने कई पीढ़ियों बाद ऐसा प्रकोप देखा है। इसके बावजूद, हम सभी के पास आशा है। 2020 में पूरे साल, हमारे अपने डरों के बावजूद, हमने एक दूसरे का साथ दिया, एक दूसरे को प्रेरित किया और एक दूसरे के साथ खड़े रहे।’’ 

भारत से तनातनी के बीच चीन ने अपने इन 4 पड़ोसियों के साथ की उच्च स्तरीय मीटिंग, ये है वजह

मॉरिसन ने कहा, ‘‘इस संकट का सामना डटकर और पेशेवराना तरीके से करने वाले हमारे मेडिकल क्षेत्र के पेशेवरों, शिक्षकों, सफाई कर्मियों, पुलिस, रक्षा बलों तथा कई अन्य लोगों से हमें ताकत और प्रेरणा मिली।मॉरिसन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया इस धरती का सबसे सफल बहुसांस्कृतिक राष्ट्र है और ‘‘इस दीपावली मैं उन सभी के प्रति सम्मान व्यक्त करता हूं जो लोग इस परंपरा को यहां तक लाए।’’ 
ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस के 27,676 मामले सामने आए हैं और संक्रमण से 907 लोगों की मौत हो चुकी है। जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार दुनियाभर में संक्रमण के 5,26,81,305 मामले सामने आए हैं और संक्रमण से 12,92,279 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। 
विपक्ष के नेता एंथनी अल्बानीज समेत अन्य नेताओं ने भी दीपावली की शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि अगले वर्ष सभी लोग रोशनी के इस त्योहार को मिलजुल कर मना सकेंगे। ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के लोगों की संख्या 7,00,000 से अधिक है। उन्होंने कहा, ‘‘हां, हमने इस वर्ष अंधेरा देखा है, लेकिन प्रकाश उस अंधेरे को खत्म कर रहा है। आगे रोशनी की उम्मीद है। प्रकाश के इस पर्व दिवाली को मना रहे सभी लोगों को बहुत सारी शुभकामनाएं। यह अनेक आस्था के लोगों के लिए विशेष क्षण है।’’ 

SCO में भारत के खिलाफ पाक की इस हरकत पर रूस ने जताई आपत्ति, जमकर सुनाई खरी-खोटी

Advertisement
Next Article