Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मेस्सी, रेपीनो सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित

लियोनल मेस्सी ने फीफा के साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का पुरस्कार जीता जबकि महिला वर्ग में अमेरिका की स्टार मेगान रेपीनो को इस पुरस्कार के लिए चुना गया।

09:19 AM Sep 25, 2019 IST | Desk Team

लियोनल मेस्सी ने फीफा के साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का पुरस्कार जीता जबकि महिला वर्ग में अमेरिका की स्टार मेगान रेपीनो को इस पुरस्कार के लिए चुना गया।

मिलान : लियोनेल मेस्सी ने सोमवार को यहां फीफा के साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का पुरस्कार जीता जबकि महिला वर्ग में अमेरिका की स्टार मेगान रेपीनो को इस पुरस्कार के लिए चुना गया। मिलाना में बार्सिलोना के स्ट्राइकर मेस्सी को यह पुरस्कार मिलना थोड़ा हैरानी भरा रहा। उन्होंने वर्जिल वान डिक को पछाड़ा जिन्हें पिछले महीने यूएफा का साल का सर्वश्रेष्ठ फुटबालर चुना गया था। 
Advertisement
वान डिक ने पिछले सत्र में लीवरपूल को चैंपियन्स लीग खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। यूवेंट्स के फारवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी इस पुरस्कार की दौड़ में शामिल थे लेकिन उन्होंने समारोह में हिस्सा नहीं लिया। मेस्सी और वान डिक अब प्रतिष्ठित बेलोन डियोर पुरस्कार के लिए चुनौती पेश करेंगे जिसकी घोषणा दो दिसंबर को होगी। इससे पहले, मेसी ने 2009, 2010, 2011, 2012 और 2015 में यह पुरस्कार जीता था। 
दूसरी तरफ महिला वर्ग में अमेरिका की रेपीनो ने विश्व कप जीतने वाली टीम की अपनी साथी एलेक्स मोर्गन और इंग्लैंड की लूसी ब्रोंज को पछाड़ा। रेपीनो को विश्व कप में सर्वाधिक गोल दागने के लिए ‘गोल्डन बूट’ और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए ‘गोल्डन बाल’ का पुरस्कार मिला था। लीवरपूल के मैनेजर जुएर्गन क्लोप को सर्वश्रेष्ठ पुरुष कोच जबकि अमेरिका की जिल एलिस को सर्वश्रेष्ठ महिला कोच चुना गया।
Advertisement
Next Article