W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Meta का नया सेफ्टी फीचर... बच्चा AI से पूछेगा 'खतरनाक' सवाल तो तुरंत पेरेंट्स के पास जाएगा अलर्ट, जानें कैसे करेगा काम

04:16 PM Apr 27, 2026 IST | Bhawana Rawat
meta का नया सेफ्टी फीचर    बच्चा ai से पूछेगा  खतरनाक  सवाल तो तुरंत पेरेंट्स के पास जाएगा अलर्ट  जानें कैसे करेगा काम
Meta Parental Control

Meta Parental Control: आजकल AI ने लोगों का आधे से ज्यादा काम आसान कर दिया है। ये न सिर्फ बड़ों के लिए, बल्कि बच्चो के लिए भी कई तरह से मददगार साबित हो रहा है। बच्चों को किसी भी टॉपिक पर समझना हो या होमवर्क में कोई दिक्कत हो, तो तुरंत AI से मदद ले लेते हैं। यह टूल बहुत काम का है, लेकिन इसके कई खतरे भी हैं।

Advertisement

कुछ बच्चे इसका गलत फायदा भी उठाते हैं। ऐसे में पेरेंट्स को चिंता रहती है कि उनके बच्चे AI का कैसा यूज कर रहे हैं। अब पेरेंट्स की ये टेंशन खत्म होने वाली है। Meta नए पैरेंटल कंट्रोल लेकर आई है, इससे पेरेंट्स देख सकेंगे कि उनके बच्चे AI का कैसे इस्तेमाल कर रहे हैं।

Advertisement

Facebook Parental Supervision Tools: “इनसाइट” टैब कैसे काम करता है?

Facebook Parental Supervision Tools
Facebook Parental Supervision Tools (Source: Social Media)

अभी मेटा का पैरेंटल कंट्रोल टूल फेसबुक, इंस्टाग्राम और मैसेंजर के लिए रोल आउट हुआ है। इस टूल में एक नया “इनसाइट” टैब जोड़ा गया है, जिससे पैरेंट्स यह देख सकते हैं कि उनके बच्चे किन टॉपिक्स पर AI से बात कर रहे हैं।
हालांकि, इसमें कुछ सीमाएं हैं। इसमें सिर्फ पिछले 7 दिनों का डेटा दिखाई देगा और पूरे सवाल नहीं दिखेंगे, बल्कि सिर्फ टॉपिक्स की लिस्ट मिलेगी। अगर बच्चा किसी सेंसेटिव टॉपिक पर बात करता है तो एआई सिस्टम उसे सीधे जवाब नहीं देगा। मेटा का कहना है कि यह फीचर बच्चों के लिए एआई को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए लाया गया है।

Advertisement

ये फीचर भारत में कब आएगा?

मेटा का ये टूल फिलहाल अमेरिका, यूके, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और ब्राजील के लिए शुरू किया गया है। उम्मीद है कि आने वाले कुछ हफ्तों में इसे भारत समेत बाकि देशों के लिए लॉन्च किया जा सकता है।

Meta Parental Control: ऐसे सवाल पूछेंगे, तो पेरेंट्स को मिलेगी नोटिफिकेशन

Meta Parental Control
Meta Parental Control (Source: Social Media)

इस नए टूल के साथ मेटा कुछ नए सेफ्टी फीचर्स भी ला रही है। इसमें एक अलर्ट फीचर शामिल है, जिसके तहत अगर कोई टीनएजर्स AI से खुद को नुकसान पहुंचाने से जुड़े सवाल पूछता है, तो इसकी सूचना तुरंत उसके पैरेंट्स को मिल जाएगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेटा ने एक नई एआई वेलबीइंग एक्सपर्ट काउंसिल भी बनाई है। इसमें मेंटल हेल्थ, यूथ सेफ्टी और जिम्मेदार एआई से जुड़े एक्सपर्ट्स शामिल हैं। यह काउंसिल टीन यूजर्स के लिए एआई को और सुरक्षित बनाने के सुझाव देगी और फीचर्स पर फीडबैक भी देगी।

Also Read: Bubble में दिखेगा आपके चाहने वाली का MSG! Whatsapp में लॉन्च होगा नया फीचर, Reply करना होगा आसान

Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×