For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

सोशल मीडिया पर चल रहे फर्जी खातों की पहचान कर मेटा ने हटाया

फेसबुक की गूगल कंपनी मेटा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से चीन और रूस द्वारा गुप्त रूप से संचालित किए गए फर्जी खातों को हटा दिया है।

12:11 AM Sep 29, 2022 IST | Desk Team

फेसबुक की गूगल कंपनी मेटा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से चीन और रूस द्वारा गुप्त रूप से संचालित किए गए फर्जी खातों को हटा दिया है।

सोशल मीडिया पर चल रहे फर्जी खातों की पहचान कर मेटा ने हटाया
फेसबुक की गूगल कंपनी मेटा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से चीन और रूस द्वारा गुप्त रूप से संचालित किए गए फर्जी खातों को हटा दिया है। कंपनी ने कहा है कि कई खाते ऐसे थे जो चीनी नागरिकों द्वारा फर्जी तरीके से अमेरिका के नागरिकों के रूप में संचालित किए जा रहे थे।
Advertisement
फेसबुक ने की फर्जी खातों की पहचान 
फेसबुक ने कहा है कि उन्होंने एक अभियान के तहत फर्जी खातों की पहचान की और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से संबंधित पेजों और अन्य खातों को हटा दिया है। इसी ऑपरेशन में 60 से ज्यादा फर्जी वेबसाइट भी शामिल हैं, जिन्हें यूके में द गार्जियन अखबार और जर्मनी में डेर स्पीगल जैसी वेबसाइटों की नकल करके बनाया गया है।
संचालित किए जा रहे बड़ी संख्या में नकली खाते 
Advertisement
यह वेबसाइट रूस का प्रचार भी कर रही थी और यूक्रेन के बारे में गलत जानकारी फैला रही थी। मेटा ने कहा कि चीन द्वारा संचालित खातों की संख्या कम है, केवल 80 ऐसे खातों और पृष्ठों की पहचान की गई है, जबकि बड़ी संख्या में नकली खाते रूप द्वारा संचालित किए जा रहे हैं। कंपनी ने कहा कि इन फर्जी खातों और सोशल मीडिया पेजों ने 100, 000 अमेरिका डॉलर के विज्ञापन भी दिए।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×