For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मौसम विभाग का अनुमान: इस बार शीतलहर के दिन होंगे कम, गुलमर्ग में बर्फबारी से दिल्ली में प्रदूषण घटा

इस बार कम दिन चलेगी शीतलहर

08:15 AM Dec 03, 2024 IST | Aastha Paswan

इस बार कम दिन चलेगी शीतलहर

मौसम विभाग का अनुमान  इस बार शीतलहर के दिन होंगे कम  गुलमर्ग में बर्फबारी से दिल्ली में प्रदूषण घटा

कैसी रहेगी इस साल की ठण्ड

मौसम विभाग द्वारा ये जानकारी दी गई है कि इस बार की सर्दियों में शीतलहर के दिन यानी कोल्डवेव ‎‎डेज कम होंगे। दिसंबर से‎ लेकर जनवरी-फरवरी तक देश के कई हिस्सों में तापमान भी सामान्य रहेगा।‎ यह पूर्वानुमान मौसम विभाग द्वारा सोमवार को किया गया है। विभाग की जानकारी के मुताबिक राजस्थान, हरियाणा, पंजाब,‎ दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, ‎हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड, ‎बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात‎ में अगले तीन महीने के दौरान ‎कोल्ड वेव डेज 2 से 6 दिन कम हो सकते हैं। वहीं, दिसंबर में पहाड़ी राज्यों‎ को छोड़कर बाकी जगह कोल्ड‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎वेव डेज की संभावना बेहद कम‎ है।

हवा की रफ्तार तेज होने से दिल्ली में घटा प्रदुषण

दिल्ली की हवा में लगातार दूसरे दिन थोड़ी राहत देखने को मिल रही है। सोमवार को एयर क्वालिटी में मामूली सुधार हुआ है। हालांकि, AQI अब भी 280 के साथ ‘खराब’ कैटेगरी में था। मंगलवार सुबह 9 बजे तक AQI 308 रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि हवा के रुख में तेजी आने के कारण दिल्ली NCR के इलाकों में प्रदूषण में कमी आएगी। दिल्ली में अगले 24 घंटों तक तापमान में कमी आने के आसार नहीं हैं। हालांकि, 5 दिसंबर से हल्की गिरावट आने से ठंड बढ़ सकती है।

स्नो कवर एरिया घटा, बारिश बढ़ी

इस साल कड़ाके की ठंड नहीं पड़ने वाली है। इसका कारण यह है कि हिमालय पर बर्फ से ढंका क्षेत्र इस साल फरवरी की तुलना में 32% तक ‎घट गया है। साथ ही मानसून में इस बार 108% बारिश हुई थी। इन दोनों‎ फैक्टर्स की वजह से भी इस बार कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना कम ‎है। पिछले साल यानी 2023 में स्नो कवर एरिया 40% था और मानसूनी बारिश 94% ही‎ हुई, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ी ​थी।‎‎

Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×