टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

इन दोनों लड़कों ने कैक्टस के पत्तों से बनाया 'लेदर', अब नहीं होगी करोड़ों जानवरों की हत्या

ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में आग लगने की वजह से करोड़ों जानवरों की मृत्यु हो गई थी। उन जानवरों के लिए पूरी दुनिया के लोगों का दिल रोया था। इतना ही नहीं ऑस्ट्रेलिया की जंगलों में आग लगने

08:28 AM Feb 26, 2020 IST | Desk Team

ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में आग लगने की वजह से करोड़ों जानवरों की मृत्यु हो गई थी। उन जानवरों के लिए पूरी दुनिया के लोगों का दिल रोया था। इतना ही नहीं ऑस्ट्रेलिया की जंगलों में आग लगने

ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में आग लगने की वजह से करोड़ों जानवरों की मृत्यु हो गई थी। उन जानवरों के लिए पूरी दुनिया के लोगों का दिल रोया था। इतना ही नहीं ऑस्ट्रेलिया की जंगलों में आग लगने के बाद जो नुकसान हुआ उसके लिए पूरी दुनिया से लोगाें ने फंड दिए। लेकिन कभी आपने सोचा है कि हम अपनी जरूरतों के लिए जिन जानवरों को मारते हैं उनके प्रति संवेदना क्यों नहीं। 
हमारे लिए लेदर के प्रोडक्ट्स  और बाकी चीजें बनाने के लिए सैकड़ों और लाखों जानवरों को हर दिन मारा जाता है। क्योंकि बाजार लेदर का बहुत बड़ा है। लेदर से कपड़ों के अलावा बाकी कई और चीजें बनाई जाती हैं। इसी बीच दो लड़कों ने ऐसा काम किया है जिससे लेदर बनाने के लिए इन बेजुबान जानवरों को मौत के घाट नहीं उतारा जाएगा। इन लड़कों ने लेदर जैसा ही एक नया प्रोडक्ट बनाया है जो हूबहू लेदर जैसा दिखाई देता है। 
इसे बनाया गया कैैक्‍टस से
जब इन दोनों लड़कों की पढ़ाई पूरी हो गई तो उन्‍होंने पर्यावरण और जानवरों के लिए कुछ करने के लिए सोचा। जानवरों के चमड़े की जगह Adrian Lopez Velarde और Marte Cazarez  ने ऐस चमड़ा बनाया जिसके बाद कई पशुओं की जिंदगी बच सकती है। 
लेदर वेगन लोग भी इसे यूज कर सकते हैं। दरअसल कैक्टस से इसे बनाया गया है। इसकी सबसे खास बात यह है कि पहला ऐसा लेदर है जो कैक्टस से बना है। 
यह प्रोडक्ट असली लेदर जैसा ही है
खबरों के अनुसार, एनिमल और सिंथेटिक लेदर से इस प्रोडक्ट को बनाया गया है और यह एक शानदार रिप्लेसमेंट है। ब्रीदेबल और काफी समय तक यह चलने वाला है। 
हालांकि असली लेदर जैसा ही यह महसूस होता है। साथ ही यह सेसस्टेनेबल मटेेरियल पूरी तरह से है। कहा जा रहा है कि जहरीले कैमिकल और पीवीसी जैसी चीजों से भी यह मुक्त है। 
पर्यावरण को नुकसान नहीं होगा 
प्रकृति को काफी समय तक इस प्रोडक्ट के बनने के बाद कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। लोगों के स्टाइल और पसंद को देखते हुए कई रंग इस लेदर में भी आते हैं। यह बाइओडग्रैडबल है क्योंकि इसे पौधे से बनाया गया है। 
ऑरगेनिक, इको-फ्रेंडली यह प्रोडक्ट है। असली लेदर के प्राइज में ही कैक्टस लेदर मिलेगा। कार सीट, बैग्स, शूज आदि इन सभी चीजों में इसे बनाया जा सकता है। 
Advertisement
Advertisement
Next Article