215 Horsepower Engine, Powerful-Modern Look और Seven Seater! जल्द मार्किट में धूम मचाने आ रही MG Majestor, कीमत Fortuner से...
02:15 PM Apr 28, 2026 IST | Amit Kumar
MG Majestor Launching Soon: MG Motor India भारतीय बाजार में अपनी नई प्रीमियम SUV MG Majestor लॉन्च करने जा रही है। यह गाड़ी मई 2026 के पहले सप्ताह में लॉन्च हो सकती है और इसकी बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। ग्राहक इसे ऑनलाइन या नजदीकी डीलरशिप पर करीब 41,000 रुपये देकर बुक कर सकते हैं।
MG Majestor Expected Price in India: कीमत
नई मैजेस्टर के लॉन्च के बाद इसका सीधा मुकाबला Toyota Fortuner Legender से होगा। इसकी शुरुआती कीमत लगभग 45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रहने की उम्मीद है। कंपनी ने इसे प्रीमियम और ऑफ-रोड SUV सेगमेंट में उतारा है।
MG Majestor Launching Soon: इंजन और परफॉर्मेंस
- इस SUV में 2.0 लीटर का ट्विन-टर्बो डीजल इंजन दिया गया है, जो करीब 215 हॉर्सपावर की ताकत देता है।
- इसके साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है।
- इसमें 4x4 ड्राइव सिस्टम और ऑल-टेरेन मैनेजमेंट फीचर दिया गया है, जिससे अलग-अलग रास्तों पर आसानी से ड्राइव किया जा सकता है।
- इसके अलावा, इसमें खास क्रॉल मोड और तीन डिफरेंशियल लॉक दिए गए हैं, जो मुश्किल रास्तों पर भी बेहतर कंट्रोल देते हैं।
- यह SUV लगभग 810 मिमी तक पानी में चल सकती है।
MG Majestor Variants: डिजाइन और लुक
- नई मैजेस्टर का डिजाइन काफी दमदार और मॉडर्न है।
- इसके फ्रंट में बड़ी ग्रिल और स्टाइलिश LED लाइट्स दी गई हैं।
- साइड में 19-इंच के अलॉय व्हील्स इसे प्रीमियम लुक देते हैं।
- पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेललाइट्स और आकर्षक टेलगेट मिलता है।
- इसके साथ स्पॉइलर, स्किड प्लेट और ड्यूल एग्जॉस्ट डिजाइन भी दिया गया है।
- यह SUV ब्लैक, व्हाइट, ग्रे और ऐश जैसे रंगों में उपलब्ध होगी।
MG Majestor Features: इंटीरियर और फीचर्स
- इस SUV में 6 और 7 सीटों का ऑप्शन मिलेगा। 6-सीटर में कैप्टन सीट्स और 7-सीटर में बेंच सीट दी गई है।
- अंदर की बात करें तो इसमें 12.3 इंच का टचस्क्रीन और डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है।
- साथ ही कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, JBL साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।
- सीटों में हीटिंग, कूलिंग और मसाज फंक्शन भी दिया गया है, जिससे लंबी यात्रा आरामदायक बनती है।
सेफ्टी फीचर्स
- सुरक्षा के लिए इसमें लेवल 2 ADAS फीचर्स दिए गए हैं, जैसे एडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोमैटिक ब्रेकिंग और लेन असिस्ट।
- इसके अलावा 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, हिल होल्ड कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल और ISOFIX जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
- सुरक्षा उपकरणों (Safety devices) में लेवल 2 ADAS की विशेषताएं शामिल हैं।
- जैसे कि एडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, टक्कर चेतावनी, स्वचालित आपातकालीन ब्रेकिंग (Automatic Emergency Breking), रोकथाम के साथ लेन-डिपार्चर वार्निंग और ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग।
- मानक सुरक्षा सुविधाओं (standard safety features) में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल-होल्ड और हिल-डिसेंट कंट्रोल, ISOFIX माउंट, सराउंड-व्यू कैमरा सिस्टम और छह एयरबैग भी शामिल हैं।
