W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच संघर्ष-विराम का बांग्लादेश ने क‍िया स्वागत, शांति की दिशा में अहम कदम बताया

11:39 PM Apr 08, 2026 IST | IANS
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच संघर्ष विराम का बांग्लादेश ने क‍िया स्वागत  शांति की दिशा में अहम कदम बताया
Advertisement

नई द‍िल्‍ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच बांग्लादेश ने हालिया सीजफायर का स्वागत करते हुए इसे शांति की दिशा में एक अहम और सकारात्मक कदम बताया है। बांग्लादेश ने उम्मीद जताई है कि सभी पक्ष इस युद्धविराम का सम्मान करेंगे।

Advertisement

बांग्लादेश विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया क‍ि अमेर‍िका-इजरायल के बीच जारी जंग में सीजफायर की घोषणा स्वागत योग्‍य है। बांग्लादेश का मानना ​​है कि यह इलाके में तनाव कम करने की दिशा में एक अच्छा कदम है।

Advertisement

बांग्लादेश को उम्मीद है कि इसमें शामिल सभी पार्टियां सीजफायर का सम्मान करेंगी और इस मौके का सही इस्तेमाल करके एक टिकाऊ समाधान की दिशा में काम करेंगी और पूरे इलाके में हमेशा के लिए शांति और स्थिरता बहाल करेंगी।

बांग्लादेश सीजफायर को आसान बनाने में डिप्लोमैटिक कोशिशों में शामिल सभी पार्टियों की तारीफ करता है। बांग्लादेश फिर से कहता है कि सभी झगड़ों को बातचीत और डिप्लोमेसी के जरिए शांति से सुलझाया जा सकता है और सुलझाया जाना चाहिए।

भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने भी संघर्ष-विराम का समर्थन क‍िया। उन्‍होंने कहा क‍ि इजरायल संघर्ष-विराम का समर्थन करता है और उम्मीद करता है कि ईरानी शासन की सैन्य क्षमताओं के गंभीर रूप से कमजोर पड़ने तथा अस्तित्वगत खतरों के समाप्त हो जाने के बाद, इस बार वे अमेरिका की 15 सूत्रीय योजना पर अधिक गंभीरता से विचार करेंगे।

वहीं, संघर्ष-विराम की घोषणा के बाद अमेर‍िकी उपराष्‍ट्रपति‍ ने एक कार्यक्रम के दौरान संघर्ष विराम को "नाजुक" करार देते हुए कहा कि यह समझौता फिलहाल केवल शुरुआती चरण में है और इसकी स्थिरता अनिश्चित बनी हुई है।

यह संघर्ष विराम अमेरिका की ओर से ईरान को दिए गए अल्टीमेटम के बाद हुआ, जिसमें प्रमुख समुद्री मार्गों को खोलने और वैश्विक व्यापार को प्रभावित करने वाली गतिविधियों को रोकने की शर्त रखी गई थी। वेंस ने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर वार्ताकारों ने यह स्पष्ट किया था कि समुद्री मार्ग को खोलने के बदले युद्धविराम लागू किया जाएगा।

समझौते के तहत ईरान ने रणनीतिक जलमार्गों को फिर से खोलने पर सहमति जताई, जबकि अमेरिका और उसके सहयोगियों ने सैन्य हमले रोक दिए हैं। वेंस ने कहा, “ईरान ने जलमार्ग खोलने पर सहमति दी है और अमेरिका ने हमले रोक दिए हैं।”

--आईएएनएस

एवाई/डीएससी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×