W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मिडिल ईस्ट में भीषण हमले की आहट! अमेरिका ने अपने नागरिकों को दिया निर्देश, इन 12 से अधिक देशों को तुरंत छोड़े

08:44 AM Mar 03, 2026 IST | Himanshu Negi
मिडिल ईस्ट में भीषण हमले की आहट  अमेरिका ने अपने नागरिकों को दिया निर्देश  इन 12 से अधिक देशों को तुरंत छोड़े
Middle East Travel Advisory

Middle East Travel Advisory: 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के कई शहरों में किए गए हवाई हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में जंग की आग फैल गई है। जिसमें सैन्य कमान केंद्रों, वायु रक्षा प्रणालियों, मिसाइल स्थलों और प्रमुख शासन ठिकानों को निशाना बनाया गया था। इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई, वरिष्ठ सैन्य और सुरक्षा अधिकारियों की मौत हो गई। ईरान ने भी पलटवार करते हुए इजरायल, बहरीन, कुवैत, कतर, संयुक्त अरब अमीरात और जॉर्डन सहित पूरे क्षेत्र में अमेरिकी संपत्तियों और सैन्य बेस पर बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया है। इसी बीच अमेरिका ने 12 देशों से अपने नागरिकों को देश छोड़ने के लिए कहा है।

Advertisement

US-Israel Iran War

Middle East Travel Advisory
Middle East Travel Advisory

ईरान द्वारा कई देशों में अमेरिका सैन्य बेस को निशाना बनाने के बाद अमेरिका ने 12 से अधिक मध्य पूर्वी देशों से अमेरिकी नागरिकों को गंभीर सुरक्षा जोखिमों के कारण तुरंत देश छोड़ने का आग्रह करते हुए एक सलाह जारी की है, क्योंकि ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हवाई हमलों के साथ ही खाड़ी में अमेरिकी सहयोगियों के खिलाफ तेहरान के जवाबी हमलों के बाद तनाव बढ़ गया है। विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि मध्य पूर्व में रहने वाले सभी अमेरिकी नागरिकों के लिए आपकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Advertisement

Advertisement

Middle East Travel Advisory

Middle East Travel Advisory
Middle East Travel Advisory

2 मार्च को अपडेट की गई इस सलाह में बहरीन, कुवैत, मिस्र, लेबनान, ईरान, ओमान, इराक, कतर, इज़राइल, वेस्ट बैंक और गाजा, सऊदी अरब, सीरिया, जॉर्डन, संयुक्त अरब अमीरात और यमन देश छोड़ने के लिए कहा गया है। ईरान पर हमले के बाद अब पलटवार शुरू हो गया है साथ ही ईरान ने कई देशों में अमेरीकी सैन्य बेस और सैनिकों को निशाना बनाने के लिए मिसाइल और ड्रोन अटैक शुरू कर दिया है जिसके चलते लोगों को सुरक्षित रहने की भी सलाह दी गई है।

ALSO READ: ईरान ने किया सऊदी स्थित दुनिया की सबसे बड़ी तेल रिफायनरी पर हमला, धुएं की लपटें आसमान तक, बढ़ सकती है तेल की कीमत

Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

हिमांशू नेगी राजनीति, देश-विदेश, क्राइम के अलावा वायरल खबरें लिखने में भी माहिर हैं। GGSIPU से Affiliated कॉलेज LLDIMS से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की और ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) की पढ़ाई पूरी करके पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण, IJCP Pvt Ltd. में Internship पूरी करने के बाद Sudarshan Tv Channel में 9 PM शो के लिए बतौर प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×