Corporate Life... आधी रात सड़क पर बाइक रोककर लैपटॉप पर काम करता दिखा युवक,वीडियो हुआ वायरल
Midnight Working Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होते हुए दिख जाती है। कुछ वीडियो हंसने पर, कुछ सोचने पर और कुछ वीडियो समाज में जो कुछ चल रहा है वो दिखा देते हैं। आज के समय में ऑफिस के काम का प्रेशर इतना बढ़ गया है कि कभी भी और कहीं भी काम करने पर मजबूर हो जाते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक सड़क पर लैपटॉप लेकर काम कर रहा है। आइए जानते हैं इस वीडियो के बारे में विस्तार से।
Midnight Working Viral Video: रात 12 बजे बाइक पर काम करता दिखा शख्स
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @ravi_bhojane नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने वीडियो शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- 'रात के 12 बजे बाइक पर रोमांस नहीं, लैपटॉप के साथ फाइनेंस चल रहा है।' ये कैप्शन भले ही सुनने में सिंपल लगे, लेकिन इसके पीछे गहरी सच्चाई छिपी है। वीडियो में जब कैमरा घूमता है, तो नजर आता है हाथ में लैपटॉप लिए बाइक पर बैठा शख्स। उ
सके चेहरे पर थकान नजर आती है, जिसे देखकर लगता है कि वह लंबे समय से काम कर रहा है। इसके बावजूद वह हल्की सी स्माइल पास करता है। रात के अंधेरे जब लोग गहरी नींद में घरों में सो रहे होंगे, तब ये शख्स सड़क पर रूककर पर काम कर रहा है। यह वीडियो लोगों को सोचने पर मजबूर कर रही है कि क्या काम का इतना ज्यादा दबाव बढ़ गया है।
View this post on Instagram
Midnight Working Viral Video: वीडियो पर लोगों के रिएक्शन
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसपर मजे ले रहे हैं, तो कुछ इसे भारतीय कॉर्पोरेट कल्चर की सच्चाई बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, मजबूरी भी आदमी से क्या क्या करवाती है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'भाई घर जाकर सो जाओ।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'ये वीडियो भाई के मैनेजर तक पहुंचनी चाहिए।' चौथे यूजर ने लिखा, 'क्लोजिंग का प्रेशर होगा।' इसी तरह कि प्रतिक्रियाओं से कमेंट सेक्शन भार हुआ है।
इससे पहले भी इस तरह की कई वीडियो वायरल हो चुकी हैं, जिसमें लोग यात्रा के दौरान या गरबा खेलते हुए काम करते नजर आए हैं। यह वीडियो न मनोरंजन के लिए हैं, बल्कि ये एक कड़ा संदेश भी देते हैं। इस तरह की वीडियो दिखाती है कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपना निजी जीवन भूल जाते हैं।
Join Channel