W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

'दशकों तक बढ़ाया देश का मान, दुश्मनों से लिया लोहा...', भारतीय सेना से रिटायर हुआ ये खूंखार लड़ाकू विमान

04:17 PM Sep 26, 2025 IST | Amit Kumar
 दशकों तक बढ़ाया देश का मान  दुश्मनों से लिया लोहा      भारतीय सेना से रिटायर हुआ ये खूंखार लड़ाकू विमान
MiG-21 Farewell
Advertisement

MiG-21 Farewell: आज यानी 26 सितंबर का दिन एक ऐतिहासिक दिन बन गया। दरअसल भारतीय वायुसेना ने अपने सबसे पुराने और भरोसेमंद लड़ाकू विमान मिग-21 को आधिकारिक रूप से सेवामुक्त कर दिया। चंडीगढ़ में आयोजित एक विशेष समारोह में इस फाइटर जेट को अंतिम विदाई दी गई।

MiG-21 Farewell: भारत का पहला सुपरसोनिक लड़ाकू विमान

मिग-21 भारत का पहला सुपरसोनिक फाइटर जेट था, जिसे 1963 में भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया था। इसकी गति करीब 2,200 किमी प्रति घंटा (Mach 2.05) थी और यह 17,500 मीटर की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता था। इसका डिजाइन छोटा लेकिन बेहद शक्तिशाली था, जो इसे तेज हमले और हवाई युद्ध के लिए उपयुक्त बनाता था।

MiG-21 Farewell
MiG-21 Farewell

Mikoyan-Gurevich MiG-21: ऐतिहासिक युद्धों में मिग-21 की भूमिका

1965 का युद्ध

इस विमान ने पहली बार 1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में भाग लिया और दुश्मन के अत्याधुनिक विमानों को चुनौती दी।

1971 का युद्ध

पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) की आजादी में मिग-21 ने अहम योगदान दिया। पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर सफल हमले किए गए।

1999 का कारगिल युद्ध

इसने रात के अंधेरे में उड़ान भरकर दुश्मन के ठिकानों पर निशाना साधा, जब तकनीक सीमित थी।

2019 बालाकोट एयरस्ट्राइक

मिग-21 बाइसन ने पाकिस्तान के एफ-16 विमान को मार गिराया। यह कारनामा ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान ने किया था।

2025 ऑपरेशन सिंदूर

यह मिग-21 का आखिरी बड़ा अभियान था, जिसमें उसने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भाग लिया।

MiG-21 Farewell
MiG-21 Farewell

The MiG-21 Story: मिग-21 की तकनीकी खासियतें

  • अधिकतम स्पीड: लगभग 2,200 किमी/घंटा
  • अधिकतम उड़ान ऊंचाई: 17,500 मीटर
  • हथियार क्षमता: हवा से हवा और जमीन पर मार करने वाली मिसाइलें
  • डिजाइन: छोटा, तेज और घातक

विदाई समारोह में बड़े सैन्य अधिकारी मौजूद

इस ऐतिहासिक मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, CDS जनरल अनिल चौहान, थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी भी उपस्थित रहे। राजनाथ सिंह ने मिग-21 को भारतीय सैन्य इतिहास का स्वर्णिम अध्याय बताया।

MiG-21 Farewell
MiG-21 Farewell

भावुक हुए पूर्व पायलट

सेवानिवृत्त विंग कमांडर राजीव बत्तीश ने कहा कि मिग-21 से उनका और देश के हजारों पायलटों का गहरा जुड़ाव रहा है। यह एक ऐसा विमान था जिसे कई देशों ने उड़ाया, लेकिन भारत में इसकी सेवा सबसे लंबी और गौरवशाली रही।

यह भी पढ़ें: Ladakh Situation Today: तीसरे दिन भी कर्फ्यू जारी, 50 आरोपी गिरफ्तार, जानें अब कैसे है हालात

Advertisement
Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

Advertisement
×