For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Migrant Boat Sinks Near Yemen Coast: यमन के समुद्र में नाव के डूबने से 49 लोगों की मौत, 140 लापता

02:26 AM Jun 12, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat
migrant boat sinks near yemen coast  यमन के समुद्र में नाव के डूबने से 49 लोगों की मौत  140 लापता

Migrant Boat Sinks Near Yemen Coast: यमन में मंगलवार यानि (11 जून) को अदन तट के पास शरणार्थियों से भरी एक नाव पलटने की घटना सामने आई है, जिसमें सवार 49 लोगों की मौत हो गई और 140 से ज्यादा लोग लापता हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक, नाव में 260 लोग सवार थे, इनमें से सबसे ज्यादा लोग इथियोपिया और सोमालिया के थे। शरणार्थी ईस्ट अफ्रीका से यमन जा रहे थे। ये लोग ईस्ट अफ्रीका के सोमालिया से स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 3 बजे निकले थे, जो यमन से लगभग 600 किलोमीटर दूर है। संयुक्त राष्ट्र की संस्था इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (IOM) ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, जिसमें 71 लोगों को बचा लिया गया है।

Highlights

  • यमन के समुद्र में शरणार्थियों से भरी नाव के डूबने से 49 लोगों की मौत, 140 लापता
  • नाव में लगभग 260 लोग सवार थे, बचाव अभियान जारी
  • IOM के अनुसार नाव में 115 सोमाली और 145 इथियोपियाई नागरिक सवार थे

IOM ने 31 महिलाओं समेत 6 बच्चों के शव बरामद कर लिए हैं। IOM के अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल युद्ध-स्तर पर बचाव कार्य जारी है। नाव में 115 सोमाली और 145 इथियोपियाई नागरिक सवार थे। IOM के अधिकारियों ने बताया कि नाव में 115 सोमाली और 145 इथियोपियाई नागरिक सवार थे। उन्होंने बताया कि IOM की टीम को सीमित संसाधनों के साथ रेस्क्यू करना पड़ रहा है।

अधिकारियों ने कहा कि मरने वालों की संख्या में वृद्धि हो सकती है, क्योंकि दुखद घटना के बाद कुछ प्रवासियों का अभी भी पता नहीं चल पाया है। यमन में लगभग एक दशक से जारी संघर्ष के बावजूद, प्रवासी देश में खतरनाक समुद्री यात्राएं कर रहे हैं तथा अक्सर वे जर्जर तस्करी नौकाओं और चरम मौसम की स्थिति के कारण उत्पन्न खतरों का शिकार हो रहे हैं। यमन सऊदी अरब और अन्य खाड़ी देशों तक पहुंचने के इच्छुक हजारों अफ्रीकी प्रवासियों के लिए पारगमन बिंदु के रूप में कार्य करता है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×