Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मीका सिंह ने चुन ली अपनी वोटी, क्या अब सच मे होगी मीका और आकांक्षा पुरी की शादी?

मीका सिंह का स्वयंवर आखिरकार हो ही गया। मीका सिंह ने अपने लिए वोटी चुन ही ली। 2 महीने तक चले सफर के बाद सिंगर मीका सिंह ने आकांक्षा पुरी को अपना हमसफर बनाने का फैसला किया है।

02:20 PM Jul 25, 2022 IST | Desk Team

मीका सिंह का स्वयंवर आखिरकार हो ही गया। मीका सिंह ने अपने लिए वोटी चुन ही ली। 2 महीने तक चले सफर के बाद सिंगर मीका सिंह ने आकांक्षा पुरी को अपना हमसफर बनाने का फैसला किया है।

मीका सिंह का स्वयंवर आखिरकार हो ही गया। मीका सिंह ने अपने लिए वोटी चुन ही ली। 2 महीने तक चले सफर के बाद सिंगर मीका सिंह ने आकांक्षा पुरी को अपना हमसफर बनाने का फैसला किया है। शो ‘स्वयंवर – मीका दी वोटी’ दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है। पिछले दो महीने से चल रहे इस शो में मीका सिंह ने अपनी अच्छी दोस्त और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी को अपना हमसफर चुन लिया है। 
Advertisement
रिपोर्ट्स के मुताबिक शो के फाइनल राउंड में आकांक्षा पुरी ने प्रांतिका दास और नीत महल को हराकर मीका के दिल में अपनी जगह पक्की कर ली है। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। मीका सिंह ने महसूस किया कि आकांक्षा उन्हें सबसे अच्छी तरह और सबसे करीब से जानती हैं। इसका एक कारण ये भी है कि आकांक्षा पुरी और मीका सिंह लंबे वक्त तक दोस्त रह चुके हैं। 
ता दें कि जब स्वयंवर में आकांक्षा पुरी की एंट्री हुई तभी काफी हद तक ये साफ हो गया था कि शायद वही इस शो को जीतेंगी। आकांक्षा पुरी के शो में आने से बाकी कंटेस्टेंट बैकफुट पर नजर आई थीं। हालांकि मीका सिंह ने स्टेज पर आकांक्षा से शादी नहीं की लेकिन उन्होंने उनके गले में माला डालकर ये जाहिर कर दिया कि वही उनकी फाइनल चॉइज हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, मीका सिंह ने सभी रीति-रिवाजों के साथ शादी के बंधन में बंधने से पहले कैमरों की चकाचौंध से दूर आकांक्षा के साथ थोड़ा क्वालिटी टाइम बिताने का वक्त मांगा है। 
मीका सिंह ने आकांक्षा पुरी के परिवार से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। बता दें कि मीका सिंह और आकांक्षा पिछले 13-14 सालों से दोस्त रहे हैं और एक्ट्रेस बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शो में आई थीं।
Advertisement
Next Article