For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Anant Ambani और Radhika Merchant की सगाई में परफॉर्मेंस के लिए Mika Singh ने लूटी मोटी रकम!

मीका सिंह ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई में 10 मिनट का लाइव परफॉर्मेंस दिया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिंगर ने अपने इस कीमती 10 मिनट के लिए अम्बानिस से कितनी मोटी रकम चार्ज की है।

12:08 PM Dec 30, 2022 IST | Desk Team

मीका सिंह ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई में 10 मिनट का लाइव परफॉर्मेंस दिया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिंगर ने अपने इस कीमती 10 मिनट के लिए अम्बानिस से कितनी मोटी रकम चार्ज की है।

anant ambani और radhika merchant की सगाई में परफॉर्मेंस के लिए mika singh ने लूटी मोटी रकम
मुकेश अंबानी के यहां जश्न का माहौल बना हुआ है। हाल ही में उनके बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने सगाई की है, जिसे सेलिब्रेट करने पूरा बॉलीवुड एंटीलिया पहुंचा था। कपल के इस खुशी के दिन को और भी यादगार बनाने में सितारों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। क्या रणबीर-आलिया और क्या जान्हवी कपूर सभी बॉलीवुड सेलेब्स अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का खास दिन मनाने के लिए सज-धज कर पहुंचे थे।
Advertisement
Advertisement
इस दौरान मीका सिंह ने अंबानी हाउस में नए जोड़े का स्वागत किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने इस कपल के लिए 10 मिनट का लाइव परफॉर्मेंस दिया जिसमे सभी लोग झूम उठे। मीका सिंह के इस 10 मिनट के परफॉरमेंस ने इस पूरे जश्न में जान डाल दी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिंगर ने अपने इस कीमती 10 मिनट के लिए अम्बानिस से कितनी मोटी रकम चार्ज की है।
खबरें तो ऐसी आ रही हैं कि मीका सिंह को इसके लिए करोड़ों रुपये मिले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मीका सिंह को 10 मिनट परफॉर्म करने के लिए 1.5 करोड़ रुपये दिए गए हैं। 10 मिनट के लिए ये काफी बड़ी अमाउंट है लेकिन जब जश्न अम्बानिस का हो तो पैसों को कौन देखता है ! ऐसे में मीका सिंह ने भी मौके पर चौका मारते हुए 1.5 करोड़ रुपये चार्ज कर लिए।
हालांकि, अभी तक इस खबर को कंफर्म नहीं किया गया है। वहीं, बात अगर बीते गुरुवार हुई सगाई की करें तो बिजनेसमैन अंबानी के बेटे की सगाई की ग्रैंड पार्टी में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, जान्हवी कपूर, शाहरुख खान, सलमान खान समेत कई सितारे मौजूद रहे।
आपको बता दें, राधिका और अनंत अंबानी दोनों एक- दूसरे को बीते कुछ साल से जानते हैं। वहीं, अब दोनों एक रिश्ते में बंध चुके हैं, बीते दिन दोनों ने सगाई की है ऐसे में अब सभी को इनकी ग्रैंड शादी का इंतज़ार है।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×