For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Mika Singh ने Diljit Dosanjh के खिलाफ लिखा लंबा नोट, फिल्म Sardaar Ji 3 के कारण बताया Fake Singer

04:26 PM Jun 25, 2025 IST | Yashika Jandwani
mika singh ने diljit dosanjh के खिलाफ लिखा लंबा नोट  फिल्म sardaar ji 3 के कारण बताया fake singer

बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री के पॉपुलर सिंगर Mika Singh ने सिंगर और एक्टर Diljit Dosanjh की आने वाली फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर नाराजगी जाहिर की है। मीका ने दिलजीत पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा हालात में पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करना देशहित में सही नहीं है। इस मुद्दे पर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी राय रखी, जो अब काफी वायरल हो रही है।

मीका सिंह ने क्या कहा

Mika Singh ने बिना दिलजीत का नाम लिए, उनकी फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को कास्ट किए जाने पर कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने लिखा, “देश पहले आता है। भारत और पाकिस्तान के रिश्ते इस वक्त बेहद संवेदनशील हैं। ऐसे में किसी पाकिस्तानी कलाकार के साथ काम करना ना सिर्फ गैर-जिम्मेदाराना है, बल्कि इससे हमारे देश की गरिमा भी आहत होती है।”

Mika Singh Diljit

उन्होंने आगे यह भी याद दिलाया कि हाल ही में फवाद खान और वाणी कपूर की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ को भारत में रिलीज नहीं होने दिया गया था। मीका ने यह सवाल भी उठाया कि जब एक बार ऐसा उदाहरण सबके सामने है, तो फिर कुछ लोग क्यों नहीं सबक लेते?

दिलजीत को बताया 'फर्जी गायक'

अपनी स्टोरी में Mika Singh ने दिलजीत पर और भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि “कुछ फर्जी गायक भारत में 10 शो करके अचानक गायब हो जाते हैं और अपने फैंस को धोखा देते हैं।” हालांकि उन्होंने दिलजीत का नाम नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस इसे सीधे तौर पर दिलजीत के लिए ही मान रहे हैं।

'सरदार जी 3' पर बढ़ा विवाद

Diljit Dosanjh की फिल्म ‘सरदार जी 3’ 27 जून को सिर्फ विदेशी सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म का निर्देशन अमर हुंदल ने किया है और इसे वाइट हिल स्टूडियो और स्टोरी टाइम प्रोडक्शंस द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। फिल्म में दिलजीत के साथ हानिया आमिर और नीरू बाजवा लीड रोल में हैं। लेकिन हानिया आमिर की मौजूदगी ने इस फिल्म को एक सांस्कृतिक और राजनीतिक विवाद में घसीट लिया है।

Diljit Mika

FWICE ने आपत्ति

इससे पहले ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) भी दिलजीत की फिल्म पर आपत्ति जता चुके हैं। इन संस्थाओं ने भारत सरकार से मांग की है कि दिलजीत को आने वाली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ से हटा दिया जाए। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा गया है। इस पूरे विवाद ने एक बार फिर भारत में पाकिस्तानी कलाकारों के साथ सहयोग को लेकर बहस को तेज कर दिया है। अब देखना होगा कि दिलजीत दोसांझ इस विवाद पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं और क्या उनकी फिल्म 'सरदार जी 3' की विदेश में रिलीज पर भी इसका कोई असर पड़ता है।

ये भी पढ़े: शैतान बनाएगा लड़कियों को निशाना, Kajol की फिल्म MAA को Censor Board से मिला UA सर्टिफिकेट

Advertisement
Author Image

Yashika Jandwani

View all posts

Advertisement
×