W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Milind Sonam ने खतरनाक लहरों के बीच बनाया नया रिकॉर्ड, यूरोप से अफ्रीका तक तैरकर पार किया समुंद्र

04:50 PM May 06, 2026 IST | Rishabh Pandey
milind sonam ने खतरनाक लहरों के बीच बनाया नया रिकॉर्ड  यूरोप से अफ्रीका तक तैरकर पार किया समुंद्र
Milind Sonam New Record

Milind Sonam New Record: 60 साल की उम्र में जहां ज्यादातार लोग अपनी फिटनेस पर ध्यान नहीं देते हैं, वहीं Milind Soman लगातार नई मिसाल कायम कर जा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने दुनिया की सबसे कठिन ओपन-वॉटर स्विमिंग चुनौतियों में से एक Strait of Gibraltar को सक्सेसफुली पार कर एक और बड़ी अचीवमेंट हासिल कर ली है।

Advertisement

Milind Sonam News: यूरोप से अफ्रीका तक तैराकी

Milind Sonam New Record
Milind Sonam New Record (Source: Social Media)

मिलिंद सोमन ने 1 मई को स्पेन के टरीफा से तैरना शुरू किया और मोरक्को के तट तक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने करीब 15 किलोमीटर लंबी दूरी तय की। यह सिर्फ दूरी पार करने का मामला नहीं था, बल्कि समुद्र की कठिन परिस्थितियों से जूझने का असली टेस्ट भी था।

Advertisement

Milind Sonam Challenges: क्यों है यह चुनौती इतनी कठिन?

Milind Sonam New Record
Milind Sonam New Record (Source: Social Media)

जिब्राल्टर जलडमरू मीडिल वर्ल्ड के सबसे चुनौतीपूर्ण समुद्री रास्तों में गिना जाता है। यहां Atlantic Ocean और Mediterranean Sea की धाराएं आपस में टकराती हैं, जिससे पानी का बहाव बेहद अनप्रेडिक्टेबल हो जाता है।

Advertisement

इसके अलावा, यहां का मौसम पल-पल बदलता रहता है, कुछ ही मिनटों में शांत समुद्र तेज लहरों के साथ भयानक रूप ले लेता है। यह इलाका दुनिया के सबसे बिजी शिपिंग रूट्स में से एक है, जहां बड़े-बड़े जहाज लगातार गुजरते रहते हैं। तेज धाराएं तैराक को अपनी दिशा से भटका सकती हैं, जिससे चुनौती और भी कठिन हो जाती है।

Milind Sonam Experience: अनुभव रहा खास लेकिन चुनौतीपूर्ण

Milind Sonam New Record
Milind Sonam New Record (Source: Social Media)

मिलिंद सोमन ने अपने इस अनुभव को “बहुत खूबसूरत” बताया, लेकिन साथ ही ये भी एक्सेप्ट किया कि समुद्र की अनिश्चितता इसे बेहद मुश्किल बना देती है। कई बार ऐसा लगता है कि तैराक आगे नहीं बढ़ रहा, या पानी उसे पीछे की ओर धकेल रहा है।

Milind Sonam Achievement: पहले भी कर चुके हैं ऐसे कारनामे

Milind Sonam New Record
Milind Sonam New Record (Source: Social Media)

यह पहला मौका नहीं है जब उन्होंने अपनी फिटनेस से लोगों को चौंकाया हो। इससे पहले अप्रैल में उन्होंने गोवा में 20 किलोमीटर लंबी समुद्री तैराकी पूरी की थी, जिसमें उन्हें लगभग 8 घंटे लगे। होली के दौरान भी उन्होंने लंबी दूरी की स्विमिंग की थी, जिसमें उनकी पत्नी Ankita Konwar भी उनके साथ थीं।

Milind Sonam New Record: उम्र नहीं, जज़्बा मायने रखता है

Milind Sonam New Record
Milind Sonam New Record (Source: Social Media)

ओपन-वॉटर स्विमिंग, स्विमिंग पूल से बिल्कुल अलग होती है। इसमें न तो बीच में आराम करने का मौका होता है और न ही आसान परिस्थितियां मिलती हैं। ठंडे पानी में घंटों तैरना, थकान से जूझना और मानसिक रूप से मजबूत बने रहना, ये सब इस चुनौती का हिस्सा हैं। मिलिंद सोमन की यह अचीवमेंट एक बार फिर साबित करती है कि उम्र केवल एक नंबर है, अगर इरादे मजबूत हों तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Read More: अल्लू अर्जुन की Pushpa 2 से ‘राका’ का कनेक्शन आया सामने, इस खुलासे को जाननें के बाद दंग रह जाएंगे आप

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं

Advertisement
Advertisement
×