Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

Niger को मिल रही सैन्य मदद का अंत, France ने अपने सैनिक वापस बुलाए

10:09 AM Dec 23, 2023 IST | Srishti Khatri
Military aid to Niger ends, France withdraws its troops

फ्रांस (France) ने शुक्रवार को नाइजर (Niger) से अपने सैनिकों को वापस बुलाने की प्रक्रिया पूरी कर ली। फ्रांस के सैनिकों की वापसी के साथ ही वर्षों से नाइजर को मिल रही जमीनी सैन्य मदद का अंत हो गया। नाइजर के नए जुंटा (सैन्य) प्रशासन ने फ्रांस से अपने सैनिकों को देश से वापस बुलाने को कहा था। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे अफ्रीका के साहेल क्षेत्र में जिहादी हिंसा के खिलाफ लड़ाई में व्यवधान आएगा।

हाइलाइट्स

सैनिकों को लेकर रवाना हुआ आखिरी विमान

फ्रांसीसी सेना के जनरल स्टाफ ने मीडिया को बताया कि फ्रांसीसी सैनिकों को लेकर जाने वाला आखिरी विमान सैन्य शासन द्वारा तय समय सीमा के मुताबिक 22 दिसंबर को नाइजर से रवाना हो गया है। बता दें कि जुलाई में तख्तापलट के बाद देश के सैन्य शासन ने फ्रांस के साथ संबंध समाप्त कर दिए थे।

‘सैनिकों की उपस्थिति कम होगी’

फ़्रांस ने इस सप्ताह घोषणा की थी वह नाइजर में अपने राजनयिक मिशन को ‘‘अनिश्चित समय’’ के लिए बंद कर देगा। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बृहस्पतिवार को जॉर्डन में एक सैन्य अड्डे के दौरे के दौरान कहा, ‘‘हम वहां अपने हितों की रक्षा करना जारी रखेंगे लेकिन हमारी सेनाएं स्थायी रूप से वहां मौजूद नहीं होंगी, उनकी उपस्थिति कम या सीमित होगी।’’

नाइजर के जुंटा प्रशासन ने फ्रांस के साथ सैन्य सहयोग की समाप्ति को देश के लोगों के लिए ‘‘एक नए युग’’ की शुरुआत बताया। जुंटा प्रशासन ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, ‘‘नाइजर मजबूती से खड़ा है और हमारी मातृभूमि की सुरक्षा अब विदेशी उपस्थिति पर निर्भर नहीं होगी।’’

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article