टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

लाखों लोगों का यूक्रेन छोड़ना सदी का सबसे बड़ा शरणार्थी संकट हो सकता है: UN

यूक्रेन से लगभग 12 लाख लोग दूसरे देशों में शरण ले चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय आव्रजन संगठन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि यह इस सदी का सबसे बड़ा शरणार्थी संकट हो सकता है।

08:47 PM Mar 04, 2022 IST | Desk Team

यूक्रेन से लगभग 12 लाख लोग दूसरे देशों में शरण ले चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय आव्रजन संगठन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि यह इस सदी का सबसे बड़ा शरणार्थी संकट हो सकता है।

रूस के द्वारा यूक्रेन पर हमला किए जाने के बाद पूरी दुनिया की नजरें इस वक्त इस भीषण युद्ध पर टिकी है। यूक्रेन से लगभग 12 लाख लोग दूसरे देशों में शरण ले चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय आव्रजन संगठन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि यह इस सदी का सबसे बड़ा शरणार्थी संकट हो सकता है। 
युद्ध की वजह से यूक्रेन से जाने वाले लोग छोड़ गये हैं 
जिम प्रशिक्षक लुदमिला सोकोल 14 मील पैदल चलकर यूक्रेन की सीमा पर पहुंचीं, जहां वह कपड़ों और अन्य निजी सामान का ढेर देखकर भावुक हो गयीं। यह (सामान) युद्ध की वजह से यूक्रेन से जाने वाले लोग छोड़ गये हैं। सोकोल ने पेरिस में अपनी एक पूर्व जिम प्रशिक्षक के घर में आसरा खोजा है। पूर्व जिम प्रशिक्षक उनके लिए ‘दूसरी मां’ की तरह हैं और उनसे सबसे पहले वह बचपन में मिली थी। 
कल पता नहीं क्या होगा, लेकिन एक चीज जो मैं जानती हूं वह  
सोकोल ने कहा ” कल पता नहीं क्या होगा, लेकिन एक चीज जो मैं जानती हूं वह है कि सबकुछ ठीक होगा क्योंकि विक्टोरिया एंड्रीवाना उनके करीब हैं।” संयुक्त राष्ट्र का पूर्वानुमान है कि करीब 40 लाख लोग अंतत: यूक्रेन छोड़कर जा सकते हैं। यूरोपीय संघ ने बृहस्पतिवार को यूक्रेन छोड़कर जाने वालों को अस्थायी संरक्षण और आवास अनुमति देने का फैसला किया था। संयुक्त राष्ट्र की बाल कल्याण एजेंसी ने कहा कि रूस के हमले के पहले सप्ताह में यूक्रेन में करीब पांच लाख बच्चों को अपने घरों को छोड़कर जाना पड़ा है।

Russia Ukraine War: रूस की मीडिया का दावा, यूक्रेन छोड़कर पोलैंड भाग गए राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की

Advertisement
Advertisement
Next Article