Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मंत्री छीन रहे हैं लोगों के कारोबार: तंवर

NULL

09:58 AM Nov 06, 2017 IST | Desk Team

NULL

रोहतक: भाजपा के मंत्री इनेलो की राह पर चल पडे हैं, लोगों के काम धंधे छीने जा रहें है, जिसके सभी तथ्य उनके पास है। यह कहना है हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर का। वे आज रोहतक में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। साथ ही उन्होंने कहा कि बहुत जल्द भाजपा और इनेलो के कई नेता कांग्रेस में शामिल होंगे।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने भाजपा के मंत्रियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के बडेे नेताओं ने इनेलो का मॉडल अपना लिया है। जिन व्यापारियों के काम धंधे अच्छे चल रहे हैं, उन्हें भाजपा के मंत्री जबरन छीन रहें है। जिसके सबूत उनके पास हैं।

प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर जब भी समय दें वे सामने बैठ कर सभी सबूत देने को तैयार हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अब पूरे प्रदेश में कांग्रेस की हवा चल पडी है। जिसे देखते हुए इनेलो व भाजपा के बहुत से नेता कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं और भविष्य में लिस्ट काफी लंबी होगी। साथ ही कहीं ना कहीं आज भी बिना नाम लिए कांग्रेस की गुटबाजी को जाहीर कर गए। उन्होंने कहा कि सांसद व विधायक का सरकार चलाने में कोई योगदान नही होता। जिसके चलते प्रथम श्रेणी के नेताओं का शिकार हो जाता है। उनका भी शिकार हो गया। शिकार करने वाला कौन है उनका नाम उन्होंने नही लिया।

लेकिन उन्होंने माना कि पिछली सरकार में वे तो प्यादे थे। डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा के मंत्री भी इनेलो की राह पर चल पडे है, जिस तरह से इनेलो शासनकाल के दौरान बडे उद्योगपतियों व व्यापारियों के रोजगार छिन्ने जाते थे, आज उसी तरह भाजपा के मंत्री भी रोजगार छिन्न रहे है। तंवर ने यहां तक कहां कि अगर मुख्यमंत्री सामने बैठे तो वह इस संबंध में सबूत देने को भी तैयार है, उनके पास व्यापारियों के रोजगार छिन्ने के पर्याप्त सूबत मौजूद है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इनेलो का तो पहले ही अस्तित्व ही खत्म हो चुका था और अब भाजपा भी हासिए पर आ गई है, जल्द ही भाजपा व इनेलो के बडे नेता कांग्रेस में शामिल होगे। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। इसके अलावा तंवर ने अपनी ही पार्टी पर निशाना साधा।

अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल के दौरान सांसदों को एक प्यादे के रूप में इस्तेमाल किया गया। अशोक तंवर ने कहा कि आजादी से लेकर अब तक का इतिहास है कि जितने कम समय में भाजपा सरकार ने लोगों के बीच से अपना विश्वास खोया है, आज तक किसी भी सरकार के साथ ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि तीन साल के शासनकाल के दौरान भाजपा ने एक भी वायदा पूरा नहीं किया, सिर्फ जनता को गुमराह करने का काम किया है। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। साथ ही डॉ. तंवर ने कहा कि भाजपा के नेताओं ने आप प्रदेश में इनेलो का मॉडल अपना लिया है, जिन व्यापारियों का कारोबार अच्छे चल रहे है, भाजपा के मंत्रियों की उन पर निगाह है और जबरदस्ती उन्हें छिन्न रहे।

उन्होंने कहा कि सांसद व विधायक का सरकार चलाने में कोई योगदान नही होता। जिसके चलते प्रथम श्रेणी के नेताओं का शिकार हो जाता है, वह भी इसका शिकार हुए थे, लेकिन उन्होंने माना कि पिछली सरकार में वे तो प्यादे थे। पूर्व मंत्री सुभाष बतरा ने कहा कि डॉ. अशोक तंवर प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जातपात के नाम पर जो जहर घोला है, उसे प्रदेश की जनता कभी माफ नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि आज किसान, मजदूर, व्यापारी भाजपा को वोट देकर पछता रहे है और विधानसभा के चुनाव में इंतजार में है। इस अवसर पर संजय परमवार, रघुबीर सैनी, सतीश बंधु, कुलताज, राजेन्द्र सिंह, महेन्द्र सैनी, संजय कुमार, अरविंद सैनी मौजूद रहे।

(मनमोहन कथूरिया)

Advertisement
Advertisement
Next Article