Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मंत्रालयिक कर्मचारी कल सामूहिक अवकाश पर

NULL

03:57 PM Aug 07, 2017 IST | Desk Team

NULL

राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ से जुड़े कर्मचारी अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर कल आठ अगस्त को प्रदेशभर में सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सक्सेना ने बताया कि इस आंदोलन के तहत प्रदेश के 90 विभागों के लगभग 54 हजार से अधिक कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।

उन्होंने बताया कि मंत्रालयिक कर्मचारियों की तीन सूत्रीय मांगों में सचिवालय कर्मचारियों के समान वेतन और भत्ते दिए जाएं और ग्रेड पे 3600 किया जाए। साथ ही वित्त विभाग द्वारा कर्मचारियों को मिले परिलाभों को वापस लेने का आदेश रद किया जाए।

उन्होंने बताया कि इस आंदोलन में कलेक्ट्रेट, परिवहन, आरटीओ, शिक्षा, हेल्थ, बीमा, पंचायती राज,सहकारिता, वन सहित अन्य महत्वपूर्ण विभागो के कर्मचारी शामिल है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद यदि सरकार अपनी हठधर्मिता पर अडी रही तो कर्मचारी 15 अगस्त को सामूहिक उपवास करेंगे।

Advertisement
Advertisement
Next Article