Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Ministry of Education Report: उच्च शिक्षा में नामांकन बढ़कर हुआ 4.33 करोड़, 2014 के बाद हुई इतनी बढ़ोतरी

12:16 PM Jan 27, 2024 IST | Beauty Roy
Ministry of Education Report

Ministry of Education Report: भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को उच्च शिक्षा पर अखिल भारतीय सर्वेक्षण 2021-2022 जारी किया। बता दें कि मंत्रालय 2011 से एआईएसएचई का संचालन कर रहा है, जिसमें एआईएसएचई (AISHE) के साथ पंजीकृत देश के सभी उच्च शैक्षणिक संस्थानों को शामिल करते हुए विस्तृत जानकारी एकत्र की जाती है।

Highlights

जानिए Ministry of Education Report में क्या कहा गया

Advertisement
Ministry of Education Report

शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एक सर्वेक्षण (Ministry of Education Report) के अनुसार उच्च शिक्षा में कुल नामांकन 2020-21 में 4.14 करोड़ से बढ़कर 2021-22 में लगभग 4.33 करोड़ हो गया है। 2014-15 में नामांकन 3.42 करोड़ (26.5%) से लगभग 91 लाख की वृद्धि हुई है। अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण (AISHE) के अनुसार 2014-15 से 341 विश्वविद्यालय और विश्वविद्यालय स्तर के संस्थान स्थापित किए गए हैं। सर्वेक्षण से यह भी पता चला कि सकल नामांकन अनुपात (GER) 2014-15 में 23.7 से बढ़कर 2021-22 में 28.4 हो गया है। सर्वेक्षण से पता चला कि महिला जीईआर 2014-15 में 22.9 से बढ़कर 2021-22 में 28.5 हो गई है।

सर्वेक्षण में महिलाओं की हुई इतनी बढ़ोतरी

Ministry of Education Report

सर्वेक्षण (Ministry of Education Report) के अनुसार उच्च शिक्षा में महिला नामांकन 2014-15 में 1.57 करोड़ से बढ़कर 2021-22 में 2.07 करोड़ हो गया है। वही 2014-15 में 46.07 लाख की तुलना में 2021-22 में 66.23 लाख एससी छात्रों ने नामांकन किया (44 प्रतिशत की वृद्धि)। एससी महिला छात्रों का नामांकन 2020-21 में 29.01 लाख और 2014-15 में 21.02 लाख से बढ़कर 2021-22 में 31.71 लाख हो गया है।

Ministry of Education Report में सामने आये ये आकड़ा

  1. 2021-22 में एसटी और ओबीसी छात्रों का नामांकन बढ़कर क्रमशः 27.1 लाख और 1.63 करोड़ हो गया है।
  2. पंजीकृत विश्वविद्यालयों/विश्वविद्यालय स्तर के संस्थानों की कुल संख्या 1,168 है जबकि कॉलेज और स्टैंडअलोन संस्थान क्रमशः 45,473 और 12,002 हैं।
  3. एआईएसएचई 2021-22 में स्नातक स्तर पर विषयों में, कला (34.2 प्रतिशत) में नामांकन सबसे अधिक है
  4. इसके बाद विज्ञान (14.8 प्रतिशत), वाणिज्य (13.3 प्रतिशत) और इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी (11.8 प्रतिशत) का स्थान है।
  5. एआईएसएचई 2021-22 में स्नातकोत्तर स्तर पर स्ट्रीम में, अधिकतम छात्र सामाजिक विज्ञान (21.1 प्रतिशत) में नामांकित हैं, उसके बाद विज्ञान (14.7 प्रतिशत) में हैं।

जानिए पीएचडी नामांकन के आकड़े

पीएचडी नामांकन 2014-15 में 1.17 लाख की तुलना में 2021-22 में 81.2 प्रतिशत बढ़कर 2.12 लाख हो गया है।
2021-22 में संकाय और शिक्षकों की कुल संख्या 15.98 लाख है, जिनमें से लगभग 56.6 प्रतिशत पुरुष और 43.4 प्रतिशत महिलाएं हैं।

महिला संकाय और शिक्षकों की संख्या हुई इतनी वृद्धि

2021-22 में 6.94 लाख महिला शिक्षक थीं, जो 2014-15 से 22 प्रतिशत की वृद्धि है। प्रति 100 पुरुष संकाय में महिलाओं की संख्या में मामूली सुधार हुआ है, जो 2020-21 में 75 से बढ़कर 2021-22 में 77 हो गया है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article