W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

विदेश मंत्रालय ने कहा- कतर ने भारत को बताया कि फीफा विश्वकप के लिये जाकिर नाइक को निमंत्रण नहीं दिया

विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि कतर ने भारत को जानकारी दी है कि विवादास्पद उपदेशक और भगोड़े जाकिर नाइक को फीफा फुटबॉल विश्वकप 2022 में हिस्सा लेने के लिये कोई निमंत्रण नहीं दिया गया।

08:04 PM Nov 24, 2022 IST | Desk Team

विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि कतर ने भारत को जानकारी दी है कि विवादास्पद उपदेशक और भगोड़े जाकिर नाइक को फीफा फुटबॉल विश्वकप 2022 में हिस्सा लेने के लिये कोई निमंत्रण नहीं दिया गया।

विदेश मंत्रालय ने कहा  कतर ने भारत को बताया कि फीफा विश्वकप के लिये जाकिर नाइक को निमंत्रण नहीं दिया
Advertisement
विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि कतर ने भारत को जानकारी दी है कि विवादास्पद उपदेशक और भगोड़े जाकिर नाइक को फीफा फुटबॉल विश्वकप 2022 में हिस्सा लेने के लिये कोई निमंत्रण नहीं दिया गया।
Advertisement
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने संवाददाताओं से कहा कि जाकिर नाइक भारतीय कानून प्रणाली में आरोपी और घोषित भगोड़ा है।उन्होंने कहा कि जहां तक फीफा विश्वकप में जाकिर नाइक के हिस्सा लेने का सवाल है, इस विषय को कतर के समक्ष उठाया गया है।
भारत के विदेश मंत्री - विकिपीडिया
उन्होंने बताया कि कतर ने हमें जानकारी दी है कि विवादास्पद उपदेशक और भगोड़े जाकिर नाइक को फीफा फुटबॉल विश्वकप 2022 में हिस्सा लेने के लिये कोई निमंत्रण नहीं दिया गया।ज्ञात हो कि 2016 में भारतीय आतंकवाद निरोधक एजेंसी द्वारा आधिकारिक शिकायत दर्ज कराने के बाद जाकिर नाइक कथित तौर पर 2016 में भारत छोड़कर मलेशिया चला गया था, जहां उसे स्थायी निवास प्रदान किया गया। भारत मलेशिया से उसके प्रत्यर्पण का अनुरोध कर चुका है।
Advertisement
बागची ने कहा कि मलेशिया से भी उसके (नाइक) प्रत्यर्पण की बात उठायी गई है ताकि उसे भारत में न्याय के कटघरे में खड़ा किया जा सके।उन्होंने कहा कि हम इस दिशा में प्रयास जारी रखेंगे ।प्रवक्ता ने कहा कि उसे (नाइक को) हमारी कानून प्रणाली के तहत लाया जाना चाहिए और इस दिशा में जो भी कदम उठाये जाने चाहिए, उसे उठा रहे हैं । इस विषय पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा था कि उन्हें विश्वास है कि भारत इस मामले पर संबंधित अधिकारियों (कतर) के सामने ‘कड़े शब्दों’ में अपने विचार प्रकट करेगा।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×