For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

सपाट खुला Indian stock market, Sensex और Nifty में मामूली गिरावट

10:11 AM Jul 09, 2025 IST | Himanshu Negi
सपाट खुला indian stock market  sensex और nifty में मामूली गिरावट
Indian stock market

Indian stock market आज सपाट खुला है। बता दें कि शेयर बाजार खुलने से निवेशक सतर्क और प्रतीक्षा में है। भारतीय शेयर बाजार में सपाट शुरूआत हुई है। बता दें कि Nifty 50 Index में 7.90 अंक और 0.03 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 25,514.60 पर खुला। BSE Sensex 92.69 अंक और 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,619.82 पर खुला।

भारतीय बाजार का सीमित दायरा

भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरूआत के साथ ही निवेशकों की नजर भारत और US के बीच व्यापार समझौते पर है जिसमें कई समझौते और घोषणा हो सकती है। जिससे भारतीय बाजार का सीमित दायरा देखने को मिल सकता है।

इन शेयरों पर रहेगा ध्यान

आज भारतीय शेयर में सपाट शुरूआत के साथ ही Tata Steel, Tata Motors, Synergy Green Industries, ola, India Shelter Finance Corporation , zee के शेयरों पर निवेशकों की नजर रहेगी।

एशियाई बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। बता दे कि आज जापान का Nikkei 225 स्थिर कारोबार कर रहा था, जबकि सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स में 0.22 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। हांगकांग के Hang Seng Index में 0.83 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। ताइवान weighted index में 0.18 प्रतिशत का उछाल आया है। दक्षिण कोरिया के kospi Index में 0.43 प्रतिशत का उछाल आया है।

Also Read: Dalal Street में लोगों की मौज, Sensex-Nifty में आया बड़ा उछाल, हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार

Advertisement
Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

Advertisement
×