For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मुंबई में नाबालिग युवती के साथ छेड़छाड़, बचाने गए पिता को बदमाशों ने उतारा मौत के घाट

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में अब लड़कियां सुरक्षित नहीं है। मुंबई से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां लड़की के साथ छेड़छाड हुई,

01:27 PM Dec 21, 2022 IST | Desk Team

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में अब लड़कियां सुरक्षित नहीं है। मुंबई से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां लड़की के साथ छेड़छाड हुई,

मुंबई में नाबालिग युवती के साथ छेड़छाड़  बचाने गए पिता को बदमाशों ने उतारा मौत के घाट
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां लड़की के साथ छेड़छाड़ हुई, मामला मुंबई के पूर्वी उपनगर का है। जहां एक नाबालिक लड़की को पीड़ित करने को लेकर दो समूहों के बीच 14 दिसंबर को हुई लड़ाई में लड़की के 49 वर्षीय पिता और उसके दोनों भाईयों को गंभीर रुप से घायल कर दिया गया है। पिता को अस्पताल ले जाया गया। इलाज के समय पिता ने दम तोड़ दिया। अधिकारी की और से मिली जानकारी में पुलिस ने मामले में एक औरत समेत चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुख्य आरोपी ने कथित तौर पर मृतक पिता की बेटी को परेशान किया और गंदी टिप्पणियां की थी।
Advertisement
 क्या था पूरा मामला जानें                                                                                                                                            लड़की अपने घर से किसी काम के लिए बाहर जा रही थी। उसी वक्त कुछ बदमाश सामने आए और लड़की को छेड़ने लगे। इसके बाद लड़की ने तुरंत कॉल करके अपने पिता और दोनों भाईयों को बुलाया, वहीं बदमाशों ने भी अपने दोस्तों को बुलाया, फिर दोनों समूहों के बीच मारपीट हुई। इसके बाद बदमाशों ने लड़की के पिता और भाई पर लोहे के सरिया और हथियारों से हमला किया। जिसके बाद लड़की के पिता और भाई घायल हो गए। पुलिस ने कहा खून ज्यादा बहने की वजह से मौके पर पिता को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां 49 वर्षीय पिता की सोमवार रात मौत हो गई। पुलिस ने पहले हत्या के प्रयास करने को लेकर केस दर्ज किया था। जिसको बाद में हत्या के मामले में बदल दिया गया है।
15 लोगों ने किया था हमला
आरोपियों पर पॉक्सो अधिनियम की धाराओं समेत अन्य के आरोप में भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मृतक पिता और उसके बेटों पर हमला करने के मामले में शामिल 15 आरोपियों में से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाद में पुलिस ने आरोपी द्वारा दर्ज कराई गई क्रॉस शिकायत भी दर्ज की है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि दूसरी प्राथमिकी में दो गर्भवती महिलाओं सहित 9 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। जिन्होंने कथित तौर पर दूसरे समूह पर हमला किया था। दोनों पक्षों की ओर से कुल मिलकर 24 लोगों के खिलाफ अपराध की श्रेणी में मुकदमा दर्ज किया गया है।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×