W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

झूठी शान के लिए नाबालिग लड़की की हत्या की, पिता गिरफ्तार

झारखंड में पाकुड़ के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ईलामी गांव के बागानपाड़ा में गत रविवार पटसन के खेत में मृत मिली 14 वर्षीय नाबालिग लड़की की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है और इसे झूठी शान के लिए हत्या का मामला बताया है। पुलिस उसके कत्ल के आरोप में उसके पिता को गिरफ्तार किया है।

03:14 AM Jun 10, 2021 IST | Shera Rajput

झारखंड में पाकुड़ के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ईलामी गांव के बागानपाड़ा में गत रविवार पटसन के खेत में मृत मिली 14 वर्षीय नाबालिग लड़की की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है और इसे झूठी शान के लिए हत्या का मामला बताया है। पुलिस उसके कत्ल के आरोप में उसके पिता को गिरफ्तार किया है।

झूठी शान के लिए नाबालिग लड़की की हत्या की  पिता गिरफ्तार
झारखंड में पाकुड़ के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ईलामी गांव के बागानपाड़ा में गत रविवार पटसन के खेत में मृत मिली 14 वर्षीय नाबालिग लड़की की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है और इसे झूठी शान के लिए हत्या का मामला बताया है। पुलिस उसके कत्ल के आरोप में उसके पिता को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि आरोपी पिता को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उल्लेखनीय है कि इस मामले में लड़की के पिता ने अपने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया था, जिसे पुलिस ने उसी दिन हिरासत में ले लिया था।
पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की की हत्या उसके पिता ने ही की है। पुलिस के मुताबिक उसके पिता ने जुर्म कबुल कर लिया है।
मुफस्सिल थाना प्रभारी दिलीप कुमार मल्लिक ने बताया कि नाबालिग लड़की का पड़ोस के ही एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था जो उसके पिता को पसंद नहीं था। उन्होंने बताया कि कई बार समझाने के बाद भी लड़की ने उसकी बात नहीं मानी तो उसने गत शनिवार की रात करीब दस बजे अपनी बेटी की हत्या कर दी।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×