For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

UP में नाबालिग से रेप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

10:02 AM Dec 05, 2023 IST | Yogita Tyagi
up में नाबालिग से रेप  पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

UP के अंबेडकर नगर में एक नाबालिग के साथ बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार देर रात हुई मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान अधियारा थाना क्षेत्र के निवासी असगर अली के रूप में हुई है, जो गोलीबारी में घायल हो गया और फ़िलहाल जिला अस्पताल अंबेडकर नगर में उसका इलाज चल रहा है। अधिरिया गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का आरोप लगाने वाली एक शिकायत के आधार पर 3 दिसंबर, 2023 को असगर अली के खिलाफ कम्प्लेन दर्ज होने के बाद से वह फरार था।

  • UP अंबेडकर नगर में नाबालिग के साथ रेप के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है
  • आरोपी की पहचान अधियारा थाना क्षेत्र के निवासी असगर अली के रूप में हुई है
  • आरोपी गोलीबारी में घायल हो गया, फ़िलहाल उसका इलाज चल रहा है
  • असगर अली के खिलाफ कम्प्लेन दर्ज होने के बाद से वह फरार था।
  • पूछताछ के दौरान असगर अली ने अपना अपराध कबूल कर लिया

आरोपी ने पुलिस पर चलाई गोली

एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने सोमवार रात करीब 10:20 बजे मीरपुर भट्टा के पास आरोपी को देखा। जब पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो असगर अली ने पुलिस पर गोली चला दी, जिससे एक अधिकारी घायल हो गया। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में चोट लग गई।

आरोपी ने अपना अपराध कबूला

एक अधिकारी ने बताया, जब पुलिस टीम ने घेराबंदी की, तो आरोपी मीरपुर भट्टा के पास गया और पुलिस कर्मियों को मारने के लिए पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी के दौरान एक पुलिसकर्मी के घायल होने के बाद, पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी घायल हो गया। पैर में गोली लगने से वह मौके पर ही गिर गया। जिसे पुलिस टीम ने हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान असगर अली ने अपना अपराध कबूल कर लिया और उसके कब्जे से एक 315 बोर की पिस्तौल, एक जिंदा और एक खाली कारतूस बरामद किया गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×