गर्मियों के लिए Best है यह Bengali Sweet Dish, केवल दूध, गुड़ और दही से तैयार करें बाजार जैसी Thick Mishti Doi
12:41 PM May 04, 2026 IST | Kajal Yadav
Mishti Doi Recipe in Hindi: खट्टा-मीठा खाना हर किसी को पसंद होता है, क्योंकि ये हमारे मुंह के टेस्ट को बदल देता है। ज्यादातर लोग खाना खाने के बाद खट्टा-मीठा खाने की डिमांड करते हैं। अगर बात करें बंगाल कि तो यहां की फेमस मिठाई हर किसी को पसंद आती है। देखा जाए तो गर्मियों के मौसम में ज्यादातर लोग बंगाल की मशहूर डिश मिष्टी दोई का सेवन करते हैं।
Advertisement
इसे दही, गुड़ या चीनी से बनाया जाता है। इसका स्वाद हल्का खट्टा-मीठा, टेक्सचर क्रीमी होता है। मिष्टी दोई सिर्फ स्वाद में नहीं बल्कि हेल्थ के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। आइए जानते हैं, इसे घर पर कैसे बनाया जाता है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीज़ों की ज़रूरत होती है।
Advertisement
Mishti Doi Recipe in Hindi: मिष्टी दोई बनाने की आसान रेसिपी

सामग्री
- फुल क्रीम दूध 1 लीटर
- शक्कर स्वादानुसार
- गुड़ या ब्राउन शुगर
- दही 2 बड़े चम्मच
- इलायची पाउडर
Ghar Par Mishti Doi Kaise Banaye: मिष्टी दोई बनाने की आसान विधि

- इसे बनाने के लिए सबसे पहले दूध को एक भगोने में डालकर धीमी आंच पर गाढ़ा होने के लिए रख दें।
- दूध को गैस पर तब तक पकाते रहें जब तक ये आधा न हो जाए।
- इसके बाद ,उसमें चीनी और थोड़ा गुड़ डालकर मिलाएं। जब गुड़ डालें तो इस बात का ध्यान रखें कि आंच धीमी होनी चाहिए।
- नहीं तो दूध फट भी सकता है। इसे अच्छी तरह से मिलाएं ताकि ये दूध में घुल जाए।
- घुल जानें के बाद थोड़ी देर के लिए दूध को ठंडा होने के लिए रख दें।

- थोड़ी देर बाद जब ये गुनगुना हो जाए तो इसमें 2 चम्मच ताजा दही मिला दें।
- अब एक मिट्टी या कांच के बर्तन में डालकर ढककर 8 से 10 घंटे के लिए किसी गर्म जगह पर रख दें।
- कुछ घंटे रखने के बाद जब ये पूरी तरह से जम जाए तो इसे फ्रिज में चार से पांच घंटे के लिए रखें।
- इसके बाद ऊपर से इसमें इलायची पाउडर छिड़के और सर्व करें।
Advertisement
Advertisement

Join Channel